Siwan News: ताड़ी पीने आया BSF जवान, 80 रुपये के लिए एक व्यक्ति को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siwan News: ताड़ी पीने के बाद पैसे मांगने पर BSF जवान ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, गे की कार्रवाई की जा रही है। सिर्फ 80 रुपये के लिए गोली मारने की घटना से लोगों में रोष है।

Siwan News: बिहार के सीवान जिले से ताड़ी के लिए हुए विवाद में सिर्फ़ 80 रुपये के लिए एक व्यक्ति को गोली मारने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पोखरा गांव (महाराजगंज) में बीएसएफ जवान ने एक व्यक्ति को गोली मारी है। बीएसएफ जवान ने सिर्फ 80 रुपये के विवाद मुन्नीलाल राम (छोटेलाल राम) नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। वहीं आरोपी बीएसएफ जवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि मुन्नीलाल राम ताड़ी बेचता है, उज्जवल पांडेय (बीएसएफ जवान) ने उसके पास ताड़ी पिया। जब मुन्नीलाला ने बीएसएफ जवान से पैसे मांगे तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के बीच ही बीएसएफ जवान ने गुस्से में आकर मुन्नीलाल पर गोली चला दी। स्थानीय लोगों ने जख्मी मुन्नीलाल सदर अस्पताल (सीवान) में भर्ती कराया। वहीं इस पूरे मामले में पोलस्त कुमार (एसडीपीओ, महाराजगंज) ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। आरोपी उज्जवल पांडे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
आरोपी बीएसएफ जवान के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा गोली भी बरामद किया गया। वहीं आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली गई है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए महाराजगंज के एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी उज्जवल को पुलिसने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीएसएफ जवान उज्जवल पांडे रतनपुरा का निवासी है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो उस वक्त भी वो नशे में ही था। नशे की हालत में होनें की वजह से पूछताछ नहीं हो पाई है। वहीं घायल मुन्नीलाल का इलाज जारी है। आपको बता दें कि गोली मारने की घटना से आम लोगों में काफी रोष है, उनका कहना है कि अगर देश के जवान ही अपराध करेंगे तो आम आदमी सुरक्षित कैसे महसूस करेगा ?
ये भी पढ़ें: Bihar Police: एक दिन में 3 जगहों पर पीटे पुलिस वाले, जानिए उग्र भीड़ से क्यों जान बचाकर भागी पुलिस?












Click it and Unblock the Notifications