Bihar Police: एक दिन में 3 जगहों पर पीटे पुलिस वाले, जानिए उग्र भीड़ से क्यों जान बचाकर भागी पुलिस?
Bihar Police कर्मियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बिहार के तीन जगहों पर उग्र भीड़ ने पुलिस वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस कर्मी अपनी जान बचाकर भागते हुए नज़र आए।

Bihar Police की कार्यशैली पर सवाल उठने के कई मामले सामने आ चुके हैं, वहीं प्रदेश के तीन जगहों से पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। समस्तीपुर, बांक और सीवान में उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटी है। मिली जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो रविवार का है। आखिर उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों की पिटाई क्यों की, पूरा मामला क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं। बिहार के समस्तीपुर जिले में मथुरापुर ओपी के झिल्ली चौक पर उग्र भीड़ ने दारोगा उमाकांत राय की जमकर पिटाई की है। उग्र लोगों ने आरोप लगाया कि दारोगा की पिटाई से ई-रिक्शा चालक का सिर फट गया। इसी बात से नाराज़ ई-रिक्शा चालकों ने दारोगा की पिटाई की।
Recommended Video

आक्रोशित भीड़ ने की दारोगा की पिटाई
स्थानीय लोगों ने बताया कि दारोगा ने ई-रिक्शा चालक को मारा जिससे उसका सिर फट गया। सिर से खून निकलता देख ई-रिक्शा चालक ने शोच मचाया, जिसके बाद वहां मौजूद चालकों ने दारोगा को घेर लिया और फिर उग्र भीड़ ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया। स्थानीय लोगों की मानें तो ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग की वजह से यह विवाद हुआ था। वहीं विनय तिवारी (एसपी) ने कहा कि इस मामले में सदर एसडीपीओ को जांच के आदेश दिये गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
बिहार के सीवान जिले से भी उग्र भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक महादेवा ओपी थाना क्षेत्र इलाके में भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा है। पुलिस वाले वहां से अपनी जान बचाकर भागते हुए नज़र आए। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस अवैध वसूली कर रही थी। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई, जिससे वहां मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई। ट्रक चालक को पीटना शुरू कर दिया। वहीं घटनास्थल पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो लोगों को और गुस्सा आ गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। वहीं उग्र भीड़ ने ट्रक में भी आग लगा दी। लोगों ने कहा कि पुलिस वाले अवैध वसूली कर रहे थे, उसी से बचने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर भाग रहा था, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

मौके से जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
बांका से भी पुलिस कर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस वाले बालू माफिया पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया। माफियाओं के हमले से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर से भागना पड़ा। वहीं बालू से लद ट्रक को लेकर माफिया फरार हो गए। यह पूरा मामला बांका चांदन नदी के कुनौनी घाट का बताया जा रहा है। कुनौनी घाट से बालू लोड कर ट्रक को ले जाया जा रहा था। पुलिस गश्ती दल (बांका टाउन थाना) की टीम ने बालू से लदे चार ट्रैक्टर को शंकरपुर मेन रोड पर आने के दौरान रोका था। बांका थाना एसआई छोटू कुमार और उनकी टीम ने जैसे ही ट्रक को रोका, वहां 12 बालू माफिया इकट्ठे हो गए। इसके बाद पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: 'कौन हैं और कहां ले जा रहे हैं’, इतना पूछते के साथ ही माफियों ने कर दिया पुलिस की टीम पर हमला












Click it and Unblock the Notifications