सिवानः यूपी के रिटायर्ड दारोगा को बदमाशों ने मौत के घाट उतारा, बोलेरो लेकर हुए फरार
सिवान। बिहार के सिवान जिले के मैरवा गुठनी मेन रोड के पास अपराधियों ने लूट के दौरान उत्तर प्रदेश के एक रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा को दो गोलियां मारी। इसके बाद उन्होंने सिवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके साथ बोलेरो गाड़ी में ड्राइवर भी था। अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा गोरख प्रसाद को गोली मारने के बाद उनकी बोलेरो भी लूट ली और फरार हो गये।
Recommended Video

घटना मैरवा-गुठनी मेन रोड पर गुठनी थाना क्षेत्र के भठई गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बोलेरो को ओवरटेक कर घटना का अंजाम दिया। अपनी गाड़ी का लूटते देख मालिक ने इसका विरोध किया। इस दौरान अपराधियों ने गोली मार दी।
गोली लगने से वह घायल हो गए फिर अपराधी बोलेरो लेकर फरार हो गए। गोरख प्रसाद जीआरपी से रिटायर्ड दारोगा थे, जो यूपी के सलेमपुर थाना क्षेत्र के तिलौली सोनाहक गांव के रहने वाले थे। वो बिहार में नौतन थाना क्षेत्र के अगौता गांव अपने रिश्तेदार के यहां आए थे और रात के वक्त ही खाना खाकर अपने गांव यूपी जा रहे थे तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
घटना रविवार की देर रात करीब रात्रि 12 बजे के करीब की है। घटना के बाद सीवान SDPO जितेंद्र पांडेय सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए। सिवान एसडीपीओ जितेंद्र पण्डेय ने बताया कि इस घटना को विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनको बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिवान में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी बड़ी वारदात है। रविवार की शाम जहां सीवान के दरौंदा थाना इलाके में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला था तो वहीं देर रात अपराधियों ने बोलेरो लूट के दौरान रिटायर दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications