सीवानः निर्दलीय MLC उम्मीदवार पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत और दो हुए घायल
सीवान। बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महूअल गांव के पास सोमवार की रात को विधान परिषद चुनाव के लिए चल रहे मतदान के खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहे निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिल पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाई। इस अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई।

वहीं काफिले के पीछे से इन्हीं के गांव का युवक जो बोलरो से घर लौट रहा था अपराधियों ने समर्थक का गाड़ी समझकर उस पर भी गोली चला दी जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने कई खोखा बरामद किया। वहीं घायलों का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
मृतक युवक की पहचान विनोद यादव के रूप में हुआ है, जो सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर का रहने वाला था। वहीं घायलों में बबलू खान और भूलन मिया हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। घटना के बाद सीवान एसपी शैलेश सिन्हा ने निजी अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है।
वहीं इस मामले को लेकर सीवान जिले के एसपी शैलेश कुमार ने कहा कि हमें एक काफिले पर फायरिंग की सूचना मिली थी। मामले की जांच हो रही है। एमएलसी उम्मीदवार रईस खान ने हमले के बाद बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद भी उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। खान ने बताया कि उनके ऊपर AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications