1 साल की मेहनत और 2 लाख रुपए ख़र्च, किसान की 'जुगाड़ी तकनीक' के आगे इंजीनियर भी फेल
Siwan News: बिहार के प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया मानती है, यहां युवा तो युवा, किसान भी कमाल कर रहे हैं। सीवान ज़िला के फुलवरिया गांव निवासी विनोद ने एक अनोखा ट्रैक्टर बनाया है, जिसकी तारीफ़ ज़िले से लेकर प्रदेश तर हो रही है।
किसान विनोद के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह खेती के लिए नया ट्रैक्टर खरीद पाते, इसलिए उन्होंन जुगाड़ से ट्रैक्टर बनाया। उनकी 'जुगाड़ी तकनीक' के आगे इंजीनियर भी फेल हैं, दरअसल विनोद कुमार पटेल ने पम्पिंग सेट के इंजन से ट्रैक्ट का निर्माण किया है।

50 वर्षीय किसान विनोद कुमार पटेल है ज़िला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी फुलवरिया गांव में रहते हैं। उन्होंने 'जुगाड़ी तकनीक' से 350 एचपी का ट्रैक्टर बनाया है, ग़ौरतलब है कि उन्होंने ट्रैक्टर बनाने के लिए नई पंपिंग सेट मशीन नहीं खरीदी, बल्कि घर में पड़े कबाड़ पम्पिंग सेट का इस्तेमाल किया है।
किसान विनोद कुमार पटेल ने बताया कि उन्होंने जो ट्रैक्टर बनाया है वह पूरा लोहे का है। चक्का, गियर से लेकर बॉक्स तक लोहे से बने हुए हैं। ट्रैक्टर में सिर्फ आगे का चक्का लोहे का नहीं है। उन्होंने बताया कि खुद से ही वेल्डिंग कर ट्रैक्टर का ढांचा तैयार किया।
ढांचा तैयार करने के पम्पिंग सेट मशीन का इंजन उसमें अटैच कर ट्रैक्टर की शक्ल दे दी। विनोद की मानें तो उनके द्वारा बनाया गया ट्रैक्टर 1 लीटर तेल में 10 कट्ठा खेत की जुताई कर सकती है। उन्होंने खुद से इस टेस्ट किया है।
किसान विनोद कुमार ने बताया कि उनके द्वारा बनाये गये ट्रैक्टर से वह सभी काम कर सकते हैं, जो कि एक नॉर्मल ट्रैक्टर से करते हैं। इस ट्रैक्टर को बनाने में खर्च के सवाल पर उन्होंने बताया कि दो लाख रुपए का ख़र्च आया। 1 साल की मेहनत से यह कामयाबी हासिल हुई है।
विनोद ने कहा कि पैसे की तंगी की वजह से ट्रैक्टर बनाने में वक़्त लगा, नहीं तो समय और कम लगता। वहीं उन्होंने बताया कि अब दूसरे लोग भी ट्रैक्टर बनाने के लिए ऑर्डर दे रहे हैं। अभी तक 25 लोगों ने ट्रैक्टर बनाने का ऑर्डर दिया है, लेकिन पैसों की कमी वजह से काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। मिले हुए ऑर्डर को बनाकर जल्द ही लोगों के पास भेज देंगे।












Click it and Unblock the Notifications