सीतामढ़ीः भारी बारिश के चलते घर की गिरी दीवार, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौके पर मौत
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड के भबेदपुर पंचायत के इस्लामपुर गांव के एक परिवार पर बारिश मुसीबत बनकर पड़ी। शुक्रवार को हुई बारी बारिश के चलते घर की दीवार गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस्लामपुर गांव के वार्ड नंबर 9 निवासी मोहम्मद हासिम शाह की 9 वर्षीय बेटी जैनब खातून, 5 वर्षीय बेटा मोहम्मद इनायत और दो वर्षीय बेटा मोहम्मद फैजान की मौत हो गई। तीनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे तभी यह हादसा हो गया। मलबे में दबने से तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता नौकरी के सिलसिले में गांव से बाहर थे। बच्चे मां के साथ घर पर थे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना और दूसरे प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे से बच्चों के शव को बाहर निकला गया। सभी बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले को लेकर रीगा के बीडीओ नीतू प्रियदर्शनी ने बताया कि मृतक के प्रति प्रशासनिक सहानुभूति है। सरकार द्वारा निर्धारित सभी योजनाओं से पीड़ित परिवार को लाभ पहुंचाने की कोशिश किया जाएगा।
बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग
वहीं बेगूसराय जिले के सदर अनमुंडल क्षेत्र के नगर थाना क्षेत्र में स्थित सुभाष चौक के पास शुक्रवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने जमकर कहर बरपाया और अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों का इलाज शहर के अलग-अलग निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। फायरिंग की इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों एनएच 31 को जाम रखा एवं जमकर हंगामा किया।












Click it and Unblock the Notifications