सीतामढ़ीः कार और बाइक की टक्कर में मामा-भांजे की मौत, घर का इकलौता था युवक
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में नेशनल हाइवे पर फतहपुर के पास कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अमित मंडल और 22 वर्षीय शिवनंदन राय के रूप में हुई है। दोनों मृतक आपस में मामा-भांजे थे। दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। शिवनंदन अपने माता-पिता का इकलौटा बेटा था और उसकी अगले साल शादी होने वाली थी। वहीं मृतक अमित शादीशुदा था, जिसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथ पाकर निवासी मृतक भोलू के पिता जटाशंकर राय ने बताया कि भोलू अपने मामा के यहां आयोजित महावीरी झंडा देखने गया था। देर होने पर फोन किया तो बताया कि देर रात तक आएगा। उसने कहा था अगर लेट होगा तो मामा के यहां रुक जाएगा। इसी बीच रात को 12 बजे फोन आया कि शिवनंदन उर्फ भोलू का सोनबरसा में सड़क हादसा हो गया है।
वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवनंदन की शादी की बात चल रही थी। अगले साल उसकी शादी होने वाली थी। इसके लिए परिवार के लोग भी तैयारी कर रहे थे। वह घर में इकलौता बेटा था। मृतक शिवनंदन की एक छोटी बहन है। हादसे की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव निवासी कृष नंदन मंडल के पुत्र मृतक अमित मंडल दूसरे राज्य में हाइवा चलाता था। त्योहार की लेकर छुट्टी में घर आया था। इसी बीच शुक्रवार की रात हादसे का शिकार हो गया। अमित की शादी हो गई है। मृतक अमित के दो बच्चे हैं। एक दो साल का दूसरा चार साल का है।












Click it and Unblock the Notifications