'धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी', सीतामढ़ी विधायक पूजा पंडालों में बांट रहे रामायण-तलवार

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी से बीजेपी विधायक मिथिलेश कुमार ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, वह पूजा-पंडालों में घूम धूमकर रामायण की किताबें और तलवारें बांट रहे है। मिथिलेश कुमार की यह अनोखी हरकत अब मीडिया की सुर्खियों में भी आ गई है।

बीजेपी विधायक मिथलेश कुमार एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में रामायण लिए पूरे शहर में घूमते हुए देखा गए हैं। उन्होंने न केवल तलवार और रामायण को बांटा, बल्कि पुनौरा धाम मंदिर के पुजारी को भी भेंट किया। जब उनकी इस हरकत पर सवाल उठे तो विधायक ने कहा, 'धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी है।'

BJP MLA Mithilesh Kumar

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीतामढ़ी से बीजेपी विधायक मिथिलेश कुमार अपनी गाड़ी की डिक्की में तलवार और रामायण लिए घूमते दिखे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा,'सभी दुर्गा पूजा पंडालों में हथियार बांटे गए हैं। तलवारें और रामायण बांटी गई हैं।'

कहा कि मैं लोगों को हिंसा का पाठ नहीं पढ़ा रहा हूं। हमारे ऋषियों ने सिखाया है कि हथियार राक्षसों का नाश करते हैं। सनातन काल से ही हथियारों का इस्तेमाल होता रहा है। इसलिए मैं कहता हूं कि सनातन के बच्चों को रामायण और महाभारत पढ़ाया जाना चाहिए। अहिंसा सही है लेकिन धर्म की रक्षा के लिए हिंसा भी बेहतर (लाभकारी) है।'

हालांकि, बीजेपी विधायक द्वारा तलवार बांटने की आलोचना भी हुई है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह कोई परंपरा नहीं है। स्थानीय स्तर पर कोई मांग हो सकती है जिसे स्थानीय विधायक ने पूरा किया हो। पूर्व विधायक और राजद के नेता सुनील कुशवाह ने भाजपा पर सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

कुशवाह ने कहा, "समाज में नफरत फैलाना भाजपा की फितरत है। वे अपने बेटे को कलम और दूसरे के बेटे को तलवार देते हैं, समाज को तोड़ना और उन्हें आपस में लड़ाना भाजपा की फितरत है।" इसी तरह, जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा, "दशहरा पर शस्त्र पूजा होती है। अगर उस शस्त्र का इस्तेमाल सिर्फ प्रतीक के तौर पर किया गया है, तो उस शस्त्र में कोई धार नहीं होगी, लेकिन अगर उस शस्त्र में धार है, तो पुलिस को जांच करनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+