Sitamarhi News:‘मुझे उसने धोखा दिया', कोर्ट में प्रेमिका ने बदला बयान, प्रेमी ने उठाया ख़ौफनाक कदम

Sitamarhi Love Affair News: बिहार के सीतामढ़ी से प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिक की बेवफाई से परेशन युवक ने कोर्ट परिसर में ही खुद की जान देने की कोशिश की। पुलिस अभिरक्षा में युवक द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम से लोग भी हैरान हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला

मधुबनी के पिरौखर गांव (मधवापुर थाना) निवासी 32 वर्षीय छेदी मंडल का गांव के बगल की ही रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी प्रेमी के मुताबिक करीब 6 महीने से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। करीब डेढ़ महीने से दोनों साथ रह रहे थे। इस दौरान दोनों में संबंध भी बना।

Sitamarhi Love Affair Girlfriend gave statement against her boyfriend in Cour lover took dreadful step

आरोपी प्रेमी के परिवार में कोई नहीं है, इसलिए वह शादी कर घर बसाना चाहता था। इधर प्रेमिका की मां ने पुपरी थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई का और प्रेमी जोड़े को काबू किया। कोर्ट में 64 के बयान के लिए पेश किया गया थी।

पेशी के बाद युवक को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा था। इसी दौरान युवक ने शौच का बहाना किया और टॉयलेट चला गया। गेट बंद करने के बाद ब्लेड से गला रेता और हाथ की नसें काट लीं। चीख सुनने पर चौकीदार मौके पर पहुंचे, आनन फ़ानन में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सलाखों के पीछे ले जाया गया।

प्रेमी युवक का कहना है कि वह अपनी प्रेमिक के साथ रहना चाहता था, शादी कर घर बसाना चाहता था। लेकिन कोर्ट में प्रेमिका ने बयान बदल दिया, उसके बेवफाई मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई। इसलिए मैं अपनी ज़िंदगी ख़त्म करना चाहता था, उसने मुझे धोखा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+