Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sitamarhi Lok Sabha: जनता जान रही है BJP का झूठ, डॉ. अर्जुन राय ने बताया राम मंदिर निर्माण में किसका हाथ?

Sitamarhi Lok Sabha News: लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड पर माहौल जानने वन इंडिया हिंदी की टीम बिहार के सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर पहुंची। मतदाताओं और स्थानीय नेताओं से विभिन्न मुद्दों पर बात की। सभी लोगों ने अपने मुताबिक अपने प्रत्याशियों का बखान किया। इसी क्रम में प्रत्याशियों से भी बात हुई।

सीतामढ़ी लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. अर्जुन राय ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की। चुनाव की चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी ज़िंदगी ही चुनौती से भरी हुई है, इसलिए चुनाव को चुनौती की तरह नहीं साधारण तरीक़े से देखता हूं। नीचे वीडियो में देखें उन्होंने और क्या कुछ कहा?

Sitamarhi Lok Sabha Public knowing BJP lies Dr Arjun Rai told whose constructed Ram Mandir Ayodhya news

इस बार चुनाव चुनौती नहीं है, इसके कई कारण हैं। क्योंकि मैं कई बार से चुनाव लड़ता आ रहा हूं और हमेशा जनता के बीच रहा हूं। इस बात तो बिहार में सियासी समीकरण ही बदल चुका है। सीएम नीतीश कुमार ने पलटी पर पलटी मारते हुए जनता के बीच में अपना विश्वास खो दिया है।

अब मतदाताओं को यह लग रहा है कि नीतीश कुमार अपने फ़ायदे के लिए मतदाताओं के फ़ैसले का अपमान करते हैं। इसलिए उनकी पार्टी और एनडीए गठबंधन को वोट नहीं देना है। वहीं दस साल केंद्र की भाजपा सरकार मतदाताओं को सिर्फ़ वादों का लॉलीपॉप देती रही, उन्हें झूठा आश्वासन दिया गया।

Recommended Video

    महागठबंधन उम्मीदवार डॉ. अर्जुन राय से ख़ास बातचीत

    अब देश की जनता भी भाजपा के झूठे वादों से ऊब चुकी है, इसलिए सीतामढ़ी की जनता का मुझे ढेर सारा प्यार औऱ आशीर्वाद मिला रहा है। उन्होंने समझ लिया है कि उनके लिए अब अर्जुन राय एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि मैं कोई भाजपा की तरह भ्रमित वादे नहीं कर रहा हूं, जो बोलता हूं वहीं करता हूं।

    भाजपा राम मंदिर निर्माण का श्रेय ले रही है, उसके नाम पर वोट मांग रही है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता यह अच्छी तरीक़े से जान रही है कि मंदिर निर्माण किस तरह से हुआ है। जनता के पैसों हुआ। इसमें भाजपा ने भी चंदा दिया होगा।

    भाजपा के पास धर्म के नाम पर बांटने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं बचा है। इसलिए ही जनता को धर्म और जात-पात के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार जनता भ्रमित नहीं विकास की सियासत का हाथ मज़बूत करने जा रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+