सीतामढ़ीः दो अलग-अलग गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कई बच्चों की जान चली गई। दरअसल, जिले में लगातार सात दिनों से हुई बारिश के कारण अधवारा समूह बागमती और लक्ष्मना नदी जहां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ का आंशिक असर भी है। बाढ़ के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में लगे फसल बर्बाद हो गए हैं। वहीं कई लोगों की नदियों में डूबने से मौत भी हो गई। इधर बाढ़ के पानी मे जुड़वा बहनें सहित चार बच्चों की मौत बाढ़ के पानी मे डूबने के कारण हो गयी।

गहरे पानी में डूबने से 4 की मौत। स्थानीय लोगों ने बताया कि बलहा गाँव के शोएब अंसारी के पुत्र हुसैन अंसारी 17 वर्ष, 11 वर्षीय इमरान नहाने के क्रम में गहरे पानी मे चला गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। वहीं भैंस चराने गयी भीमा मकलेश्वर गांव निवासी राम सुंदर राय की जुड़वा बेटी 13 वर्षीय राधिका और लक्ष्मी भी बाढ़ के पानी मे डूब गईं।
राम सुंदर राय ने बताया कि राधिका का पाँव फिसल जाने के कारण जब वह डूबने लगी तब लक्ष्मी उसे बचाने गयी। इसी क्रम में डूब जाने के कारण दोनों की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेजा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुपरी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज दिया। मामले को लेकर पुपरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि यूडी केस कर एक मामला दर्ज कर लिया गया है चुकी घटना पुपरी थाना के बलहा पंचायत की है।












Click it and Unblock the Notifications