इंडिगो स्टेशन हेड रूपेश हत्यकांड के जांच की जिम्मेदारी SIT को सौंपी, IG ने दिया निर्देश

पटना। बीते बुधवार देर शाम इंडिगो अधिकारी रूपेश सिंह की पटना में हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रखा दिया है। विपक्ष ने प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में पटना IG के निर्देश पर SIT का गठन किया गया है। एसआईटी इस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला है, जिसमें पता चला है कि दो अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस अभी तक रूपेश सिंह से किसी के विवाद की वजह को ढूंढ नहीं पाई है।

Recommended Video

    Indigo Manager Shot Dead: Tejashwi Yadav ने Nitish Kumar से मांगा इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    sit will investigate indigo state head murder case

    बता दें कि रूपेश कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के पुनाईचक के कुसुम विला अपार्टमेंट में रहते थे। वह मूल रूप से छपरा के बनियापुर थाना के निवासी थे। मंगलवार की देर शाम को उनके अपार्टमेंट के पास 6 से भी अधिक गोलियां मारी गईं। मौके से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकिस्तकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक रूपेश के दोस्त शैलेन्द्र प्रताप ने बताया कि रूपेश काफी सुलझे हुए इंसान थे।

    उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि रूपेश काफी सामाजिक व्यक्ति थे, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते थे। रूपेश के दोस्त ने कहा कि सोमवार को ही रूपेश गोवा से छुट्टी मनाकर लौटे थे और अब ये घटना हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+