Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: 4 साल की उम्र में शुरू किया था संगीत का सफर, आज करोड़ों की मालकिन हैं मैथिली

बिहार के एक छोटे से गांव बेनीपट्टी (मधुबनी) में 25 जुलाई 2000 को मैथिली ठाकुर का जन्म हुआ था। उनके परिवार में पिता रमेश ठाकुर और माता भारती रमेश ठाकुर और दो छोटे भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर रहते हैं।

पटना, 12 सितंबर 2022। बिहार की बेटी भी बेटों से कम नहीं हैं, उन्होंने अपने हुनर के ज़रिए विदेशों तक प्रेदश का नाम रोशन किया है। आज हम बिहार की उस बेटी की कामयाबी से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने चार साल की उम्र में संगीत के सफर की शुरुआत की थी। अब वह 22 साल की उम्र में करोड़ो रुपये की मालकिन बन चुकी हैं। उन्होंने बहुत तेज़ी से संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आइए मैथिलि ठाकुर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बेनीपट्टी (मधुबनी) में हुआ मैथिलि का जन्म

बेनीपट्टी (मधुबनी) में हुआ मैथिलि का जन्म

बिहार के एक छोटे से गांव बेनीपट्टी (मधुबनी) में 25 जुलाई 2000 को मैथिली ठाकुर का जन्म हुआ था। उनके परिवार में पिता रमेश ठाकुर और माता भारती रमेश ठाकुर और दो छोटे भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर रहते हैं। मैथिलि के पिता पेशे से संगीत शिक्षक हैं और वहीं उनकी माता घरेलु महिला हैं। संगीत की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाली मैथिलि को घर में लोग तनु के नाम से बुलाते हैं। साल 2011 में लिटिल चैंप्स से मैथिलि ठाकुर को पहचान मिली थी, हालांकि वह शो में कामयाब नहीं हो पाई थी।

राइज़िंग स्टार से चमका मैथिलि का सितारा

राइज़िंग स्टार से चमका मैथिलि का सितारा

मैथिलि ठाकुर को लिटिल चैंप्स के अलावा 6 और रियलिटी शो में नाकामयाबी हाथ लगी, इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने काम पर फोकस कर रही। 2015 में उन्होंने मैथिली जीनियस सिंगिंग स्टार का खिताब अपने किया। इसके बाद उनके सपनो की उड़ान को पंख लगे और 2017 में राइजिंग स्टार में मैथिली ठाकुर ने अपने हुनर का परचम लहराया। इसके बाद वह बुलंदियों की सीढीयों पर चढ़ती चली गई। मैथिली ठाकुर के शिक्षा की बात की जाए तो उसकी शुरुआती तालीम गांव से ही हुई। उसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ तो फिर दिल्ली में ही पढ़ाई हुई। बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल के मैथिलि ने आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की।

सालाना 50 लाख रुपये कमाती हैं मैथिलि ठाकुर

सालाना 50 लाख रुपये कमाती हैं मैथिलि ठाकुर

मैथिलि ठाकुर ने साल 2018 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की, उन्होंने अपने चैनल पुर 11 फरवरी 2018 को पहला वीडियो अपलोड किया था। आज मैथिलि ठाकुर के के यूट्यूब चैनल 3.77 मिलियन्स सब्स्क्राइबर हैं। मैथिली ठाकुर अपने इस यूट्यूब चैनल पर भाई के साथ गाने का वीडियो अपलोड करते रहती हैं। वहीं मैथिलि ठाकुर के आय की बात की जाए तो यूट्यूब के ज़रिए वह सालाना क़रीब 50 लाख रुपये कमा लेती हैं। इसके साथ ही वह ब्रांड डील्स से भी लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं। कुछ वेबसाइट के मुताबिक मैथिलि ठाकुर की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये की है।

सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग

मैथिली ठाकुर की सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग हैं, यूट्यूब पर फरवरी 2018 को पहला वीडियो अपलोड किया था। आज मैथिलि ठाकुर के फेसबुक पर 13 मिलियन फॉलोअर्स, यूट्यूब चैनल 3.77 मिलियन सब्सक्राइबर्स, इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मैथिली के परिवार में उनके पिता रमेश ठाकुर भी अच्छे संगीतकार के तौर पर जाने जाते हैं। वहीं उनके दोनों छोटे भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर भी तबला वादन काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार:' अजब प्रेम की गजब दास्तान', 9 महीने सें गायब थी बेटी, जब मिली तो हो रही थी शादी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+