Simariya Mahotsav में पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामला, One India की ख़बर पर DM ने लिया संज्ञान, निकाला ये हल

Simariya Mahotsav Press Dispute Update News: बेगूसराय जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग ने संयुक्त रूप से सिमरिया महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान भव्य गंगा आरती के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। लेकिन पत्रकार लॉबी ख़ासी नाराज़ दिखी।

Recommended Video

    Simariya Mahotsav में पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामला,One India की ख़बर पर DM ने लिया संज्ञान

    सिमरिया धाम में शुक्रवार को दीप दीपावली उत्सव के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा जिले के पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इससे नाराज पत्रकारों जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रेस दिवस कार्यक्रम का वहिष्कार कर दिया। स्वर्ण जयंती पुस्तकालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जिले के पत्रकारों ने जिला प्रशासन के प्रति अपना अपना विरोध प्रकट किया।

    Simariya Mahotsav Press Dispute Resolved by DM Begusarai IAS Tushar Singla News Hindi

    पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले को वन इंडिया हिंदी ने प्रमुखता से चलाई। इसके बाद मामला डीएम तुषार सिंगला के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी किशन कुमार के माध्यम जिले के पत्रकारों को अपने प्रकोष्ठ में आने का आग्रह किया।

    बेगूसराय ज़िले के वरिष्ठ पत्रकारों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम तुषार सिंगला से मुलाकात की। जहां पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यहार मामले की विस्तार पूर्वक चर्चा की। पत्रकार प्रतिनिधि मंडल में शामिल पवन बंधु सिन्हा ने बताया कि डीएम ने इस मामले पर गहरी खेद प्रकट करते की।

    डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि सिमरिया में तैनात पुलिस कर्मी से चूक हुई है।इस मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही कहा जिले में अब आगे से प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित होने से पहले अलग से पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि पत्रकारों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उन्हें न्यूज कवर करने में कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

    पांच सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार पवन बंधु सिन्हा, हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ स्मित पराग, प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ बिपिन कुमार मिश्र, दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ कुमार भवेश, खबर विजय कुमार आदि शामिल थे। डीएम से बातचीत के बाद सभी लोग संतुष्ट दिखे।

    गांधी जी के प्रतिमा के सामने प्रेस दिवस मनाने वालों में पत्रकार कौनैन अली,जितेंद्र कुमार,जीवेश तरुण,राम कुमार,सुरेंद्र किशोरी,रंजन कुमार,संतोष श्रीवास्तव,राजेश पांडेय, कुमार मनीष,दिनेश कुमार,महफुजूर रशीद,नबी आलम,महफूज आलम,राहुल कुमार,प्रवीण कुमार,प्रशांत कुमार,सिद्धार्थ सुमन,संजीत श्रीवास्तव,मो.सलीम घनश्याम कुमार, हरेराम दास,विनोद कर्ण, आदि शामिल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+