Patna में तेजस्वी यादव से मिलेंगे आदित्य ठाकरे, सीएम नीतीश से भी की मुलाकात

Patna, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। मुंबई से खास तौर पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पटना पहुंचे। इससे पहले आदित्य ठाकरे ने बताया था कि उनकी और तेजस्वी यादव इससे पहले फोन पर कई बार बात हो चुकी है लेकिन मुलाकात पहली बार होगी।

Shiv Sena leader Aditya Thackeray meet Tejashwi Yadav in Patna Bihar

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे बुधवार दोपहर पटना पहुंचे। जहां वे राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे। आदित्य ठाकरे के साथ शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद रहीं। तेजस्वी से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि, देश के सभी युवाओं को एक साथ आना चाहिए। हमारे देश में बेरोजगारी का मुद्दा है, उसको उठाना चाहिए।

तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। यह मुलाकात तेजस्वी यादव ने करायी है। बताया जा रहा है कि, सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करना आदित्य ठाकरे के प्लान का हिस्सा नहीं था, लेकिन आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव एक ही कार में बैठकर सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता (उद्धव ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि, हम एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं लेकिन कोविड के कारण मिल नहीं पाए। हमने विभिन्न विषयों पर चर्चा की लेकिन राजनीति पर चर्चा नहीं की। यकीन है कि यह दोस्ती जारी रहेगी। वहीं मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा कि, वर्तमान चुनौती कानून और लोकतंत्र को बचाने की है और हम इसे बचाने के लिए कुछ भी करेंगे।

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) ने बीते दिन ही एक प्रेस नोट जारी कर कहा था कि आदित्य के साथ शिवसेना सांसद अनिल देसाई, प्रियंका चतुर्वेदी एक दिवसीय बिहार दौरे पर जाएंगे। दो दलों के नेताओं की इस मुलाकात को शिवसेना (यूबीटी) ने शिष्टाचार मुलाकात करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+