बिहारः शादी में खर्च होने के डर से पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर बेटी को मार डाला

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के चांदी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाश को छिपाने के लिए खेत में दबा दिया। मृतक लड़की के मामा ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को खेत में खुदाई कर लड़की की लाश निकाली। मृतका की पहचान चांदी गांव निवासी विजय यादव की बेटी 13 वर्षीय शिल्पी कुमारी के रूप में हुई है।

sheikhpura father killed his daughter

पुलिस ने हत्यारोपित पिता विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़की की हत्या के मामले में मां की भूमिका भी बताई जा रही है। दरअसल, रविवार की शाम को घर में शिल्पी और उसकी सौतेली मां के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान सौतेली मां ने पिता के साथ मिलकर शिल्पी की गला दबाकर हत्या कर गी और रात में गांव से दूर जाकर खेत में लाश गाड़ दी। मृतक शिल्पी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।

शिल्पी की मां की मौत चार साल पूर्व हो गई थी। मंगलवार को मृतक शिल्पी के मामा अशोक यादव भांजी से मिलने आए इस दौरान शिल्पी उन्हें नहीं मिली। बाद में शिल्पी की छोटी बहन ने मामा को बताया कि पापा ने दीदी को मार दिया है। इसके बाद मामा अशोक यादव ने कसार थाना को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक शिल्पी के पिता को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

वहीं गांव के लोगों का कहना है कि शिल्पी अपनी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। शिल्पी अपने दो बहनों के साथ पिता और सौतेली मां के पास ही गांव में रहती थी। वहीं छोटी बहन अपने ननहिाल में रहती थी। शादी में तिलक खर्च होने के डर से सौतेली मां शिल्पी और उसकी बहन को रखना नहीं चाहती थी। इसी कारण से सौतेली मां हमेशा शिल्पी से झगड़ा करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+