नीतीश से नाराज शरद यादव ने कालाधन को लेकर किया मोदी सरकार पर हमला

पटना। महागठबंधन तोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर जेडीयू नेता नीतीश कुमार से नाराज है। जेडीयू और बीजेपी की सरकार बनने के बाद शरद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। शरद यादव ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि विदेशों से कालाधन वापस नहीं आया, जोकि सत्ताधारी पार्टी का एक मुख्य नारा था और ना ही पनामा पेपर्स में नामित लोगों में से किसी को पकड़ा गया।

 Sharad Yadav's tweet attack on BJP: Black money stashed abroad did not return

अपने दूसरे ट्विट में शरद यादव ने लिखा कि सरकार कई सेवाओं के नाम पर जनता से काफी सेस अर्जित करती है, लेकिन फिर भी देश में सुधार नहीं दिख रहा। इससे पहले भी शरद यादव केंद्र सरकार पर हमला कर चुके हैं। माना जा रहा है कि शरद यादव महागठबंधन टूटने से नाराज है। नीतीश और बीजेपी की ओर से वित्तमंत्री अरुण जेटली ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ।

उनके ताजा ट्विट्स को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। जेडीयू से नाराज शरद यादव को अपने पाले में करने के लिए आरजेडी भी कोशिशों में लगी हुई है। आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव ने उन्हें आरजेडी ज्वाइन करने अपील की। उन्होंने इस सिलसिले में उन्होंने शरद यादव से फोन पर बात भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+