प्रशांत भूषण बोले, शहाबुद्दीन जमानत पर रहे तो गवाहों की जान को खतरा
नई दिल्ली। पूर्व सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस बीच वकील प्रशांत भूषण ने शहाबुद्दीन की जमानत पर सवाल उठाए हैं।

शहाबुद्दीन की जमानत पर प्रशांत भूषण ने उठाए सवाल
पूर्व आरजेडी सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन जमानत पर रिहा हैं। उन्हें हाल ही में 11 साल बाद भागलपुर जेल से रिहा किया गया है। हालांकि उनकी जमानत के खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।
इसी मामले में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने शहाबुद्दीन की जमानत सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शहाबुद्दीन जमानत पर बाहर रहेंगे तो इससे गवाहों की जान खतरे में पड़ सकती है।
इस बीच शहाबुद्दीन के वकील ने जवाब देने के लिए कुछ और समय मांगा, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो दिन के लिए टाल दी।
दो दिनों के लिए टली सुनवाई
पूरा मामला उन तीन युवाओं की हत्या से जुड़ा हुआ है जिनकी हत्या का आरोप शहाबुद्दीन पर लगा है। तीन युवाओं के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जिसमें कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है।
इससे पहले वकील प्रशांत भूषण ने सर्वोच्च अदालत में कहा कि शहाबुद्दीन के खिलाफ 45 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 9 मामले हत्या के हैं। अगर शहाबुद्दीन की जमानत रद्द नहीं की गई तो इन मामलों के गवाहों का खतरा हो सकता है।
आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद इस फैसले को पीडि़त पक्ष की तरफ से प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। नीतीश सरकार ने भी याचिका दायर की है। दोनों याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications