Bihar News: कई राउंड फ़ायरिंग, राजद प्रदेश महासचिव को सीने में मारी गोली, पंकज यादव की हालत गंभीर
RJD Leader Bihar News Today: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। आम आदमी की तो बात छोड़िए अब प्रदेश में नेता भी बदमाशों के निशाने पर आ गए हैं। खबर आ रही है कि राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर जानलेवा हमला हुआ है।
पंकज यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान सफियासराय थाना क्षेत्र मुंगेर में अपराधियों ने कई राउंड फ़ायरिंग और फिर राजद नेता को सीने में गोली मारकर फ़रार हो गए। स्थानीय लोगों ने पंकज यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

इस पूरे मामले के पीछे की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है, मिली जानकारी के मुताबिक पंकज यादव की छाती में तीन गोली लगी है। पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है, हालांकि अभी मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
राजद नेता पर हुए हमले के बाद पार्टी ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह कैसा शासन है, विपक्षी दलों के नेताओं पर हमले हो रहे हैं। यूपी जैसे हालात बिहार में भी हो गए है। अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं, सरकार के लोग मलाई काटने में लगे हुए हैं।
मुंगेर में हुई घटना पर भाजपा नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। उत्तर प्रदेश में योगी के डर से बदमाशों का हाल किसी से छुपा नहीं है। अपराधियों को चुन-चुनकर सज़ा दी जा रही। बिहार में भी NDA की सरकार अपराधी को नहीं बख्स रही है।
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को और क्षेत्र की जनता को छोड़ विदेश में बैचेलर पार्टी करने में लगे हुए हैं, लेकिन एनडीए की सरकार अपराधियों को किसी भी हाल में छोड़ने वाली नहीं है, सभी बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications