यास तूफान के कारण बिहार में सात लोगों की मौत, 4-4 लाख रुपये का मिलेगा मुआवजा

पटना। बिहार में चक्रवात तूफान यास के कारण अलग-अलग जिलों में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं चक्रवाती तूफान के मद्देनजर कम दबाव वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को राज्य के अधिक भागों में जमकर बारिश हुई। पटना, दरभंगा, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, गया और भोजपुर में चक्रवात तूफान के चलते सात लोगों की मौत हो गई। वहीं अधिकारिक बयान जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्तियों की मौतों पर दुख जताया है। सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे के तौर पर तत्काल भुगतान करने का आदेश दिया है।

seven people died due to yaas cyclone

मुख्यमंत्री ने साथ ही यह भी निर्देश दिया कि बेगूसराय में चक्रवात से घायल चार व्यक्तियों और गया और बांका में एक-एक घायल को उचित चिकित्सा प्रदान की जाए। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों से ''मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों के अनुसार सभी सावधानी बरतने'' की अपील की और आश्वासन दिया कि बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा वाहनों के आवागमन का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बुधवार को दस्तक देने के बाद 26 मई की मध्यरात्रि से भयंकर चक्रवाती तूफान यास ने झारखंड और बिहार को प्रभावित किया। चक्रवात के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यास तूफान को लेकर शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तूफान का असर अगले 36 घंटे बना रहेगा और इन प्रदेशों में भारी बारिश हो सकती है।ओडिशा और बंगाल में तबाही मचाने वाला यास भले ही झारखंड-बिहार में आकर कमजोर पड़ चुका है मगर इसका असर मौसम पर दिख सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+