Begusarai News: ‘1.20 लाख दिए हैं’, 1 प्लॉट 3 बार नापी, बरौनी CO पर लगे गंभीर आरोप, जानिए मामला

Begusarai News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से ज़मीन विवाद मामले में सरकारी अधिकारियों के कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। आए दिन निलंबन और घूसखोरी की ख़बरें भी देखने को मिल रही हैं। ताज़ा मामला बेगूसराय ज़िले के बरौनी प्रखंड का है, जहां के सीओ पर ग्रामीण ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Recommended Video

    ‘1.20 लाख दिए हैं’, 1 प्लॉट 3 बार नापी, बरौनी CO पर लगे गंभीर आरोप

    तनवीर आलम खान ने कहा कि बथौली पंचायत के वार्ड नंबर-4 में एक गैर मजरुआ आम रास्ते की ज़मीन है। इसकी पैमाईश (नापी) करवाकर 13 फरवरी 2020 में अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। 3 बार मापी होने के बाद सभी पक्षों की सहमति से अतिक्रमण हटाया गया। उस समय सुजीत सुमन अंचलअधिकारी थे।

    Serious Allegations Arise Against Barouni CO in Begusarai Land Dispute Involving Ancestral Property

    बरौनी के पहले सीओ सुजीत सुमन ने जो पैमाइश की थी, उस सरकारी नापी को वर्तमान सीओ सूर्यकांत नहीं मान रहे हैं। उन्होंने खुद भी एक बार नहीं 2 बार मापी करवाई लेकिन खुद संतुष्ट नहीं हैं। ज़मीन मापी का नक्शा तक नहीं दिखा रहे। उनसे बॉर्डर लाइन तक समझाने में दिक्कत है। तनवीर आलम ने आरोप लगाया है कि वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

    एक ज़मीन जो हमारे पूर्वजों की थी, उनके कई हिस्सेदार थे। सीओ और कर्मचारी की मिली भगत से उस ज़मीन को एक आदमी ने ही बेच दिया। तनवीर आलम ने कहा कि जब इसका विरोध किया गया तो, उसने कहा कि फ्री में थोड़े ही ना लिये हैं। 1.20 लाख रुपये देकर काम कराया है और क़ब्ज़ा भी कर लेंगे।

    तनवीर आलम ने कहा कि इस मुद्दे पर बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला से भी मुलाक़त की, उनके संज्ञान में मामला दिया लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। तनवीर की मांग है कि ज़मीन मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और इस मामले में जो भी दोषी हों उसे सख़्त सज़ा दी जाए, ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर यकीन बना रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+