Bridge Collapse: सरकार ने ध्वस्त किया पुल तो, गार्ड के गायब होने पर तेजस्वी पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा- अमिताभ

Aguwani-Sultanganj Bridge Collapse: अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने के बाद पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण कार्य में 1 हज़ार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।

Scam of Rs 1,000 crore in the of Aguwani-Sultanganj bridge construction work Former IPS Amitabh Kumar Das

Aguwani-Sultanganj Bridge News Update: अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने के मामले में पक्ष और विपक्ष के आरोप प्रत्यारो के बीच पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने प्रदेश सरकार पर पुल निर्माण कार्य में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण कार्य में 1 हज़ार करोड रुपये का घोटाला किया है।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगुवानी घाट-सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य में 1 हज़ार करोड़ रुपये की लूट खसोट हुई है। इस मामले में जांच के लिए राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर को पत्र भी लिखा कोई जवाब नहीं आया है।

अमिताभ कुमार दास ने बताया कि उन्होंने पत्र में लिखा कि 4 जून 2023 को शाम 6 बजे पुल खगड़िया और भागलपुर जिले को जोड़ने वाला अगुवानी घाट-सुल्तानगंज पुल टूटकर नदीं में गिर गया। पुल की अनुमानित लागत 1700 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा है। इसमें 1 हज़ार करोड़ रुपये की बंदरबांट हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोटाले की लीपापोती के लिए जांच के आदेश दिए हैं। इलिए आप (राज्यपाल) से गुज़ारिश है कि मामले में खुद संज्ञान लें। पथ निर्माण विभाग से पुल निर्माण संबंधित दस्तावेज़ों को राजभवन मंगाकर, ख़ुद घटनास्थल का जायज़ा लें। अमिताभ दास ने कहा कि राज्यपाल को लिखे पत्र का कोई जवाब नहीं आया है।

केंद्र और राज्य सरकार की मिलिभगत से भ्रष्टाचार को हवा मिल रहा है। इन लोगों ने योजनाओं को मज़ाक बनाकर रख दिया है। पिछली बार हादसा हुआ था तो गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। डीएम भागलपुर ने कहा था कि हवा चल रही थी, इस वजह से पुल गिर गया। उन्होंने कहा कि पुल इतना कमज़ोर होता है क्या कि हवा चलने से गिर जाएगा?

डॉ. संजीव सिंह परबत्ता विधायक ने भी पुल गिरने पर कहा कि प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से मिलने गया था। उन्हें दिखाया कि 10 और 11 नंबर के खंभों में दरार पड़ रही है। इस प्रत्यय अमृत ने कहा था कि कुछ नहीं है, हम लोग देख लेंगे, कुछ नहीं होगा। अमिताभ दास ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट का ये हाल है, तो साधारण योजनाओं का तो भगवान ही मालिक है।

अमिताभ कुमार दास ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि पुल को जानबूझकर गिराया गया है, अगर पुल जानबूझकर गिरा है तो गायब हुए गार्ड के मामले में तेजस्वी यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। क्योंकि पुल के गिरने के बाद ही तो गॉर्ड गायब हुआ है।

एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कपंनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था, जब इतनी बड़ी खामी नज़र आई है तो अभी तक उस कंपनी को ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया गया। सरकार में तो ये प्रावधना है ना कि अगर काम सही से नहीं किया गया तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है। कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट नहीं करने से साफ ज़ाहिर होता है, किस हद तक कमीशन खोरी हुई है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार के सभी नेताओं के मिलिभगत से ही भ्रष्टाचार चरम पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+