Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सासारामः मांझर कुंड पर पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत

सासाराम। बिहार के सासाराम जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड में नहाने गए तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। तीनों लड़के आपस में दोस्त थे। तीनों अपनी बाइक से कैमूर पहाड़ी के ऊपर बरसात में बहने वाले मांझर कुंड झरना में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों डूब गए। मरने वालों में दो लड़के सासाराम जिले के फजलगंज के रहने वाले थे। जबकि एक लड़की भारतीगंज मोहल्ले का रहने वाला था। यह दर्दनाक हादसा दरिगांव थाना क्षेत्र का है।

sasaram three boys died due to drowned in manjhar kund

हादसे में जान गांव चुके तीनों लड़कों की उम्र 16 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। लोग दौड़-दौड़े मांझर कुंड पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई कि। पुलिस की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद तीनों लड़कों के शव को बाहर निकाला गया। फिर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया। तीनों मृतक क पहचान रोहित, झुनझुन और पवन के रूप में हुई है।

रोहित, झुनझुन और पवन तीनों दोस्त बाइक से कैमूर पहाड़ी स्थित मांझर कुंड पर पिकनिक मनाने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीनों दोस्त झरना के तेज बहाव में फंस गए और बहकर चले गए। बाद में तीनों कुंड में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। जब तीनों देर तक नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई तो तीनों के शव मांझर कुंड में मिले। दरिगांव के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि वह खुद पूरे मामले की जांच कर रहे हैं तथा किस परिस्थिति में यह लड़के नहाने के दौरान बह गए। इस संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन दिनों बरसात के मौसम में बहुत से लोग मांझर कुंड पर पहुंच रहे हैं तथा आत्म सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस को सूचना दी गई तथा स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लड़कों का शव कुंड से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में भागते हुए लोग मांझर कुंड पहुंचे तथा किसी तरह से तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+