सासारामः पति ने किया मजाक तो खतरे में पड़ गई पत्नी की जान फिर पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

सासाराम। बिहार के सासाराम जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी को गोली मार दी। जिससे 22 वर्षीय प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पहले तो सासाराम के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति बिगड़ने लगी तो उसे डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जाता है।

Recommended Video

    सासारामः पति ने किया मजाक तो खतरे में पड़ गई पत्नी की जान फिर पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
    sasaram husband arrested in case of firing on his wife

    इस संबंध में डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की तकिया का कृष्णा शर्मा घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी को गोली मार दिया तथा फिर उसे निजी क्लीनिक में तत्परता से इलाज करवा रहा है। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद वारदात का पता लगाया और पत्नी का इलाज करा रहे आरोपी पति कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी प्रियंका की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

    गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार पति कृष्णा शर्मा ने बताया कि वह लोडेड पिस्टल लेकर मजाक कर रहा था। तभी पिस्टल से गोली चल गई और गोली जाकर उसकी पत्नी के सिर में जा लगी। गोली लगा देख वह घबरा गया। तुरंत अपनी पत्नी को वह लेकर सासाराम के राज कॉलोनी स्थित एक निजी क्लीनिक लेकर पहुचा। गोली लगने के बाद ज्यादा खून बह चुका था।

    sasaram husband arrested in case of firing on his wife

    निजी क्लीनिक संचालक ने उसे भर्ती कराने से इनकार कर दिया फिर वह डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज गया, जहां फिलहाल उसकी पत्नी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस मामले में सासाराम सदर के डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूत्रों से गोली चलने की जानकारी मिली। उसके पुलिस ने आसपास के कई निजी क्लीनिकों में जाकर मुआयना किया।

    बाद में जानकारी मिली कि आरोपित पति ही अपनी पत्नी का इलाज डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में करा रहा है। पुलिस ने इसकी सूचना डेहरी थाने को दी तब आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गिरफ्तार कृष्णा शर्मा ने गोली चलने की बात स्वीकारी है और पूरे घटनाक्रम को भूल-चूक से मजाक में घटित होने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+