सारणः पूर्व मुखिया व दवा व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, लोगों ने जमकर की तोड़फोड़
सारण। बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास बाजार इलाके में अपराधियों ने चाकू मारकर एक पूर्व मुखिया की निर्ममता से हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात को दवा व्यवसायी और पूर्व मुखिया प्रभुनाथ राय को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अआनन-फानन में उन्हें इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के कचनार इलाके के रहने वाले थे, जो टेकनिवास बाजार पर दवा की दुकान भी चलाते हैं।

घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर में भी तोड़फोड़ की है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
वहीं बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के मखनिया कुआं स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद ही मां ने भी दम तोड़ दिया। 30 वर्षीय मृतिका सोनी देवी के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।
गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल के अन्य कर्मियों से भी मारपीट की। हंगामा बढ़ता देथ अस्पताल में मौजूद डॉक्टर भाग खड़े हुए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने अस्पताल के दो कर्मियों को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications