कौन है लालू के करीबी सुभाष यादव, जिनको ED ने किया गिरफ्तार, छापेमारी में घर से मिले 2 करोड़ कैश

Subhash Prasad Yadav ED: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के करीबी सहयोगी राजद नेता सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

ईडी ने शनिवार (09 मार्च) को पटना और झारखंड में सुभाष यादव से जुड़े 8 ठिकानों पर 14 घंटे तक छापेमारी की। सुभाष यादव के दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ कैश के अलावा अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी छापेमारी में मिले हैं।

Subhash Prasad Yadav ED

सुभाष यादव बालू के अवैध कारोबार से सालों से जुड़े हुए थे। गिरफ्तारी के बाद सुभाष यादव को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ईडी के अधिकारियों ने पटना जिले के दानापुर और मनेर में सुभाष यादव के परिसरों के साथ-साथ बोरिंग रोड स्थित उनके कार्यालय की भी तलाशी ली थी। रांची में भी सुभाष यादव के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई।

who is Subhash Prasad Yadav: कौन हैं सुभाष यादव

  • सुभाष यादव राजद पार्टी की राष्ट्रीय समिति के सदस्य हैं। सुभाष यादव को लालू प्रसाद यादव करोबी सहयोगी माना जाता है।
  • सुभाष यादव झारखंड में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।
  • सुभाष यादव 2019 में झारखंड के चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे।
  • सुभाष यादव को बिहार-झारखंड में बालू माफिया के तौर पर जाना जाता है। सुभाष यादव के खिलाफ पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर मामले दर्ज हैं। आयकर विभाग भी इनके यहां छापेमारी कर चुका है।
  • सुभाष यादव का जन्म 27 मार्च 1967 बिहार के गोपालगंज में हुआ था। इनके पिता का नाम शिव प्रसाद चौधरी और मां महरजिया देवी है।
  • सुभाष यादव 2004 से 2010 तक राज्यसभा के सांसद थे। सुभाष यादव, प्रभुनाथ यादव, साधु यादव और राबड़ी देवी के सगे भाई हैं।
  • सुभाष यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गोपालगंज से की है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन 1993 में आरपीएस कॉलेज पटना ( मगध विश्वविद्यालय ) से किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+