Bapu 155th Birth Anniversary: '5 टन बालू, 10 फीट ऊंची कलाकृति', अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार ने दिया अनोखा संदेश
Bapu 155th Birth Anniversary News: देशभर में आज महात्मा गांधी की जंयती धूम धाम से मनाई गई। जयंती पर पूरे देश में लोगों ने विभिन्न तरीक़े से स्वच्छ भारत का संदेश दिया। इसी क्रम में हर खास अवसरों पर अपनी बेमिसाल कलाकृति बनाकर सुर्खियां बटोरने वाले अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र ने भी स्वच्छता का संदेश दिया।
बिहार के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बुधवार को महात्मा गांधी की 155वीं जयंती अवसर पर पूर्वी चंपारण जिले के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में अपनी कला का अनोखा प्रदर्शन किया। प्रेक्षागृह मोतिहारी के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद 10 फिट ऊंचे बालू की रेत पर बापू की तस्वीर उकेरी और कलाकृति पर लिखा स्वच्छता ही सेवा।

Recommended Video
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकर मधुरेंद्र ने कहा कि स्वच्छ भारत का संदेश देती यह कलाकृति लोगों को आकर्षित कर रही है, लोग इसकी जमकर तारीफ़ और मेरे काम की सराहना कर रहे हैं। मैं अपनी कला से बिहार की रेत कला में एक अलग पहचान बनाना चाहता हूं। काफी खुशी मिल रही है कि लोग मेरी कला की सराहना करते हुए हौसला अफज़ाई कर रहे हैं।
आपको बता दें कि जिला प्रशासन मोतिहारी द्वारा आयोजित जिला स्थापना और स्वच्छ भारत दिवस समारोह के अवसर नगर निगम मोतिहारी के निमंत्रण पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र मोतिहारी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने 5 टन रेत पर पर एक कदम स्वछता की ओर विषय पर लोगों को जागरुक किया।
कलाकृति के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का अनोखा संदेश दिया है। इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव समेत सैकड़ो लोगो मौजूद रहे, जिन्होंने आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना करते हुए बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications