Sand Art Video: मधुरेंद्र ने रेत पर उकेरी राम जानकी के स्वयंवर की तस्वीर, खूब हो रही सराहना
Ram Navami 2023: देशभर में रामनवमी की धूम है, वहीं भारतीय रेत कलाकार मधुरेंद्र ने रेत पर राम जानकी के स्वयंवर की सुहावनी तस्वीर बनाई। मधुरेंद्र की कलाकारी ने लोगों का मन मोह लिया।

Ram Navami 2023: देशभर में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी की धूम देखने को मिल रही है। पूरे देश में लोग विभिन्न तरीकों से त्योहार का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार राम जानकी स्वयंवर की मनमोहक कलाकृति उकेरी है। गौरतलब है कि मधुरेंद्र हर खास मौके पर रेत से अपनी कलाकृति बनाने को लेकर दुनियाभर में मशहूर हैं। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन मधुबनी के तत्वाधान में दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का आयोजन किया गया। मिथिला महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन के बुलावे पर पहली बार युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने मधुबनी पहुंचे।
Recommended Video
पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बिजबनी गांव से ताल्लुक रखने वाले इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने वाटसन स्कूल परिसर में दो दिनों की कड़ी मेहनत के बाद कलाकृति बनाई। रामनावमी की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्य मंच के ठीक सामने उन्होंने कलाकृति बनाई है। एक ट्रक बालू पर दस फीट ऊंची कलाकृति बनाकर लिखा "राम की सीता"। वहीं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने लोगों से रामनवमी पर्व को शांति पूर्वक मानने का अपील भी की हैं।
मधुबनी के लोगों के बीच स्वयंवर की कलाकृति आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। महोत्सव देखने आ रहे लोग अपने सेलफोन में मधुरेंद्र की कलाकृति के साथ सेल्फी भी ले रहे है।
मधुरेंद्र के कलाकृति की जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के साथ कई गणमान्य लोगों ने तारीफ की। वहीं सैकड़ों ग्रामीणों ने कलाकृति की सराहना की और सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार को बधाई दी। मधुरेंद्र कुमार का हुनर देखने के बाद लोगों ने कहा कि सरकार को चाहिए, इस तरह की चीज़ों को बढ़ावा दे। इससे आने वाली पीढ़ी भी इतिहास को ज़िंदा रखने के लिए कलाकृति में रुचि दिखाएगी। मधुरेंद्र के रेतकला की खास बात है कि वह हर तरह के खास मौके पर कलाकृति बनाते हैं। इसी के बहाने बच्चों को अच्छी जानकारी भी मिल जाती है।
ये भी पढ़ें: Historic Temple In Bihar: इस ज़िले में है हज़ारों साल पुराना मंदिर, सोने चांदी से किया गया था निर्माण












Click it and Unblock the Notifications