Bihar Politics: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर बनेगा- सम्राट चौधरी, डिप्टी CM
Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है। पक्ष-विपक्ष के नेता अपने द्वार किए गए कार्यों का श्रये लेने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं अपने नेता के पुरज़ोर कसीदे भी पढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नालंदा को लेकर प्रतिक्रिया आई है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि ज्ञान की भूमि नालंदा में बना आधुनिक नालंदा अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। यहाँ नालंदा कॉरिडोर बनेगा। अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के ज्ञान कुंभ में उपस्थित देश-विदेश के 1000 से अधिक प्रतिनिधियों को सम्राट चौधरी ने संबोधित किया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि ढाई हजार साल पहले नालंदा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में 30 लाख से अधिक पुस्तकें थीं। जब भारत आंतरिक कारणों से कमजोर हुआ, तब विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे नालंदा जैसे ज्ञान केंद्रों को नष्ट किया और मंदिरों की सम्पदा लूटी।
"सोने की चिड़िया" को लूट-खसोट कर लहूलुहान किया जाता रहा, लेकिन 21 वीं सदी में भारत सोने का शेर बनेगा, जिसे लूटना तो दूर, कोई आँखें भी नहीं दिखा पाएगा। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने नालंदा में नया अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बना कर पुराने गौरव को फिर से स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन की सराहना की।
डीप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में सबसे पहले नालंदा आकर विश्वविद्यालय के नये कैम्पस का शुभारंभ किया। पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ज्ञान-विज्ञान, प्रतिरक्षा तकनीक और अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र में इतनी तेज प्रगति हुई है।
भारत अब सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति से देश आगे बढेगा। इस के तहत बिहार में भी स्थानीय भाषाओं में शिक्षा देने की शुरुआत की गई है। सम्राट चौधरी द्वारा अपने गठबंधन दल का श्रेय लेने पर सियासत तेज़ हो चुकी है, विपक्षी नेताओं का कहना है कि नालंदा विश्विद्यालय के निर्माण में सभी का हाथ है, इसमे किसी व्यक्ति विशेष को श्रेय देना ग़लत है।












Click it and Unblock the Notifications