Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद
Samrat Chaudhary becomes Bihar CM: बिहार की सत्ता पर बीते दो दशक तक राज करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार, 14 अप्रैल, 2026 को पटना के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस कदम ने राज्य में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का रास्ता साफ कर दिया। उनके इस्तीफे के बाद, सम्राट चौधरी को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है, और वे बुधवार, 15 अप्रैल को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
नीतीश कुमार का इस्तीफा उनके लगभग दो दशक के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल का अंत है। इस्तीफे से पहले, उन्होंने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की।
नए मुख्यमंत्री के चयन के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया।

उपमुख्यमंत्री पद संभाल चुके सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा और एनडीए गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों के नेता खुशी से गदगद हैं। सम्राट चौधरी को पार्टियों के नेता बधाई दे रहे हैं और बिहार में मुख्यमंत्री के तौर पर नई पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सम्राट चौधरी ने पटना में भाजपा कार्यालय में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ का आभार व्यक्त किया।
राजनाथ सिंह ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी।
बिहार में कड़ी मेहनत के बाद खिला कमल
विजय कुमार सिन्हा कहते हैं, "मैं बीजेपी का सिपाही हूं...जमीन पर सालों की कड़ी मेहनत के बाद अब हमारे पास यहां कमल खिलाने का मौका है. बीजेपी के सिपाही के तौर पर और अपने कमांडर के आदेश के मुताबिक, मैंने सम्राट चौधरी का नाम प्रस्तावित किया"।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष बोले- सम्राट चौधरी बेहतरीन काम करेंगे
सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का कहना है, "...हम इस फैसले का स्वागत करते हैं. वह बेहतरीन काम करेंगे. आने वाले समय में वह प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार के बिहार के सपने को साकार करने की दिशा में काम करेंगे. भविष्य में एक सुंदर और विकसित बिहार बनेगा।"
गिरिराज सिंह क्या बोले?
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह बोले , "मैं पूर्व सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया, जिसके कारण ये स्थिति पैदा हुई. उन्होंने सम्राट जी को आशीर्वाद दिया है और बीजेपी विधायक दल ने भी उन्हें अपना नेता चुना है।
बिहार की मंत्री श्रेयसी सिंह क्या बोलीं?
बिहार की मंत्री श्रेयसी सिंह कहती हैं, "...यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है, भावनात्मक दिन है, जिस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा दिया और सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह नीतीश कुमार ने विकसित बिहार बनाने के लिए काम किया, उसी तरह सम्राट चौधरी भी राज्य के लिए बेहतरीन काम करेंगे।"
प्रमोद चंद्रवंशी बोले- सम्राट चौधरी नीतीश के काम को आगे बढ़ाएंगे
बीजेपी नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा, "सम्राट जी एनडीए के अगले सीएम होंगे। वह कल सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। वह नीतीश जी द्वारा किए गए काम को आगे बढ़ाएंगे। बिहार की जनता नीतीश जी को राज्य के लिए किए गए काम के लिए याद रखेगी।" वहीं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने भी सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
उपेन्द्र कुशवाहा बोले- नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी को बधाई
एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर बधाई देते हुए लिखा, नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी को ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications