समस्तीपुरः बच्चे की मिली लाश तो आक्रोशित लोगों ने हत्या के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विभूतिपुर स्थानीय थाने के बोरिया गांव के बूढ़ी गंडक नदी के पास पिछले कई दिनों से लापता बच्चे का शव मिला। शव का हाथ-पांव बंधा हुआ था। घटना के बाद गांव वाले आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। इसी दौरान आक्रोशित लोगों ने हत्या में शामिल होने के शक पर गांव के ही राम प्रवेश राय के बेटे सोनू कुमार को घर से निकालकर पीट-पीट कर मार डाला।

samastipur people killed boy after dead body found of other boy

इस दौरान दोनों लोगों ने मिथिलेश कुमार के साथ भी मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिथिलेश की जान बचाई। घायल मिथिलेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से दो गुटों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। बता दें कि बोरिया गांव के महेश महतो का बेटा सोनू मकर संक्रांति के दिन से ही लापता हो गया था। पिता का कहना था कि सोनू अपनी मां से यह कहकर गया है कि वह अपने दोस्तों से मिलकर वापस आ जाएगा। लेकिन वापस नहीं आया।

उस दिन शाम के 6 बजे से पहले कुछ लड़कों के साथ उसे खेलते हुए देखा था। इस मामले में सोनू के परिजनों ने गांव के कृष्णा कुमार सहित तीन लोगों को आरोपित करते प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस कृष्णा को पकड़ कर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान सुबह शौच करने नदी किनारे पहुंचे लोगों ने मिट्टी के नीचे दबे हुए सोनू का शव देखा।

मृतक सोनू राजा और भीड़ का शिकार हुआ आरोपित युवक सोनू कुमार दोनों के मां-बाप आसपास में किराना और चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। वहीं रोसड़ा डीएसपी सहिया अख्तर ने बताया कि भीड़ द्वारा पीटपीट कर मारे गए सोनू का नाम पूर्व में दिए गए आवेदन में नहीं था।

कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी हालत में ठीक नहीं है। इस मामले में सोनू की हत्या की अलग से प्राथमिकी दर्ज होगी। उधर भीड़ के शिकार मिथिलेथ ने कुछ लोगों का नाम बताया है, जिसकी पहचान की जा रही है। गांव में पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+