Bihar News: 2 करोड़ के जेवरात की लूट, गन प्वॉइंट पर IPL खिलाड़ी के पिता को भी बनाया शिकार
Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला समस्तीपुर ज़िले का है, जहां बुधवार की देर शाम अपराधियों नें रिलायंस ज्वेलरी में लूट की वारदात को अंजाम दिया। अधिवक्ता सुधाकर राय ने आंखो देखा हाल पुलिस को बताया।
20 मिनट में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। रात करीब 11.30 बजे आईपीएल खिलाड़ी अनुकूल चंद्र के पिता अधिवक्ता सुधाकर राय शोरूम से बाहर निकले, उन्होंने बताया कि शाम करीब 8 बजे वह ज़ेवर ख़रीदने शो रूम में गए थे। उनसे भी 6 लाख रुपये लूट लिए।

हथियार लिये दो बदमाश पहले अंदर आये, उसके बाद 5 और बदमाश शोरूम में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने गन प्वॉइंट पर कर्मियों को सीढ़ी वाले रूम में बंद कर दिया। सभी लोगों को मोबाइल छीन कर फेंक दिया। फिर उन्होंने करीब 20 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
वहीं एक बदमाश का पिस्टल भागने के क्रम में शोरूम के अंदर ही छूट गया। पुलिस ने उसे ज़ब्त कर लिया है। ग़ौरतलब है कि रिलायंस शोरूम के मेन गेट पर लगा दोनों सीसीटीवी कैमरा भी ख़राब था। शटर गिराकर भागने की वजह से लोग यह नहीं देख पाए कि बदमाश किस तरफ़ भागे हैं।
एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि लूट की वारदात के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक विभाग की टीम सबूत तलाशने में जुट गई है। शोरूम में काम करने वाले लोग जेवर का मिलान कर रहे हैं।
शोरूम मैनेजर कि मामनें तो करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए के जेवर की लूट की हुई है। कुछ ग्राहकों से भी लूटपाट की गई है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications