Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहारः पहले किया गैंगेरप फिर महिला को बिजली के खंभे में फंदे से लटका दिया

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ युवकों ने गैंगरेप किया फिर हैवानियत की हद पार करते हुए महिला को बेहोशी की हालत में फंदा लगाकर अर्धनग्न अवस्था में बिजली के खंभे से टांग दिया। पीड़िता शादी समारोह में शामिल होने गई थी और वापस घर लौट रही थी। जब गांव का एक युवक अपनी खेत की तरफ जा रहा था तो महिला को बिजली के खंभे पर फंदे में लटका देखा और फिर गांव के अन्य लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।

samastipur misdeed with woman accused tied in poll to victim

हैवानियत की खबर सुन हर कोई मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर महिला को खंभे से नीचे उतारकर आनन-फानन में उसे दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत को देखते हुए सदर अस्पताल भेजा गया। अब भी पीड़िता बेहोशी की हालत में है और उसका उपचार चल रहा है। वहीं गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद गांव के लोगों ने शक के आधार पर शादी समारोह में टेंट और साउंड का काम करने वाले 7 लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि घर में शादी का कार्यक्रम था। अहले सुबह जब पीड़िता शौच करने के लिए गई थी उसी दौरान टेंट में काम करने वाले लोगों ने पहले उसके गहने लूटे फिर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद बिजली के पोस में फंदे से लटका दिया। बेहोशी के चलते पीड़िता का बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है। समस्तीपुर सदर अस्पताल में महिला थानाध्यक्ष दलबल के साथ पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+