समस्तीपुरः चार लोगों की हुई संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के रुपौली पंचायत में संदिग्ध हालत में एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। बीमार लोगों को उनके परिजन इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया है। मृतकों में एक बीएसएफ का और एक जवान भी शामिल है। दोनों ही छुट्टी में घर पर आए हुए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को रुपौली में लोगों के बीमार पड़ने और मरने का सिलसिला शुरू हुआ। गांव में चर्चा के मुताबिक शुक्रवार की शाम को तीन से चार बजे के बीच लोगों की तबीयत खराब होना शुरू हुई।
Recommended Video

एक-एक कर करीब दस लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों की मदद से परिजन बीमार लोगों को इलाज के लिए ले गए। बताया जा रहा है कि सबसे पहले 54 वर्षीय बीएसएफ के जवान विनय सिंह की करीब आठ बजे मौत हो गई। उसके बाद एक-एक कर चार लोगों की मौत हो गई। सेना के जवान 27 वर्षीय मोहन कुमार को परिजन इलाज के लिए दानापुर कैंट ले गए थे।
उसकी वहीं इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा मृतकों में किसान श्यामनंदन चौधरी और वीरचंद्र राय शामिल हैं। वहीं जिनका इलाज चल रहा है उनमें अभिलाख राय, बेंगा राय, सुमन कुमार, दीपक कुमार और कुंदन कुमार शामिल हैं। इस बात की चर्चा है कि सभी ने गांव में शराब पी थी, जिसके बाद सभी की हालत खराब होने लगी। लेकिन इसकी पुष्टि करने को कोई भी तैयार नहीं है। वहीं मामले को लेकरपटोरी डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही मौत के कारण के बारे में बताया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications