सलमान खुर्शीद की किताब पर JDU ने कहा- अगर उनके हिसाब से हिंदू हो गए तो खुद बचेंगे ये ?

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की नई किताब ' सनराइज ओवर अयोध्या ' लॉन्च होते ही विवादों में आ गई है, जिसके चलते बिहार कांग्रेस के नेता ने सलमान खुर्शीद से माफी मांगने की बात कही है। बता दें कि इस किताब में सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों से की है। किताब के बाजार में आने के बाद विवाद गहराने लगा है।

salman khurshid new book hindutva compare to boko haram

बिहार कांग्रेस के नेता ऋषि मिश्रा ने सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने सलमान खुर्शीद की किताब में लिखी गई बातों को पूरी तरह से गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता है। ऋषि मिश्रा ने मांग की है कि सलमान खुर्शीद इसके लिए माफी मांगे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सलमान खुर्शीद के दावों से असहमति जताई है। गुलाम नबी आजाद ने किताब के हिस्से में लिखी गई बातों को तथ्यात्मक तौर पर गलत बताया है।

वहीं बिहार में एनडीए के घटक दल भाजपा और जदयू ने भी सलमान खुर्शीद को आड़े हाथों ले लिया। जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि सलमान खुर्शीद की इतनी हिम्‍मत कैसे हो गई कि वह 100 करोड़ हिन्‍दुओं की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम से करें। अगर आईएसआईएस जैसी कट्टरता थोड़ी भी आ जाएगी तो भागना पड़ेगा। हिन्‍दू सहिष्‍णू हैं, इसलिए बचे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सलमान खुर्शीद खुद ही एक पारसी और ईसाई की पार्टी में शरणागत मुसलमान हैं।

वहीं, बीजेपी प्रवक्‍ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने जो कुछ किताब में लिखा है क्‍या उसके लिए राहुल गांधी या सोनिया गांधी ने कहा था। उन्‍होंने कहा कि साधु-संत लोगों को सही रास्‍ता दिखाते हैं, आतंकवाद नहीं सिखाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+