सहरसाः JE अपहरण मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को पकड़ा, फिरौती की राशि बरामद

सहरसा। मनरेगा जेई मुकेश कुमार भारती के अपहरण कांड में संलिप्त शेष तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इसके साथ ही अपराधियों के पास से फिरौती के तौर पर ली गई पांच लाख कैश, दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त एक कार को भी जप्त किया है। जेई अपहरण कांड में अब तक पुलिस चार अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

saharsa police caught other accused in manrega je kidnapping

वहीं प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बीते 24 नवंबर को सौरबाजार मनरेगा कार्यालय में कार्यरत मनरेगा जेई मुकेश कुमार भारती प्रतिदिन की तरह सौरबाजार कार्यालय से डयूटी कर अपने घर सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित सकरौली जा रहे थे। इसी दौरान सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा-बखरी पुल के समीप कार सवार अपराधियों ने जेई का अपहरण कर लिया था और फिरौती के तौर पर अपराधियों ने उनके पिता से फोन पर पंद्रह लाख रुपये की मांग की थाी।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर जेई मुकेश कुमार भारती को शेष अपराधियों की चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया था, जिसके बाद अपहरण कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई थी।

इस दौरान एसपी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जेई अपहरण कांड के बाद उनके परिवार वालों से फिरौती मांगी गई थी। जहां अपराधियों की डर से परिवार वालों ने जेई को मुक्त करने के लिए अपहरणकर्ताओं को 5 लाख रुपय भी दे दिए थे, जिसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी। लेकिन पकड़े गए अपराधियों के पास से बरामद पांच लाख रुपए फिरौती के बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+