बिहारः थाने में शराब पीकर झूम रहे थे दारोगा, वीडियो हो गया वायरल

सहरसा। बिहार पुलिस अपने कारनामों से खूब चर्चा में रहती है। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है, जहां शराबबंदी होने के बावजूद भी दारोगा शराब के नशे में झूमते हुए नजर आए। अशोक राम बसनही थाने में दारोगा के पद पर तैनात है। शनिवार को उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को दारोगा अशोक राम की वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शरीब पिए हुए नजर आ रहे थे।

saharsa drunker asi video viral on social media

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को ही एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया था। इससे पहले बिहार के नवादा में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां थाने के मुंशी शराब के नशे में झूम रहे थे। हालांकि बाद में उनकी गिरफ्तारी हो गई। इसके अलावा दरभंगा जिले में शराब के नशे में राजद नेता सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

बता दें कि सहरसा जिले के बसनही थाने में एएसाई अशोक राम शराब के नशे में झूम रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए इस वीडियो ने पुलिस महकमे का होश उड़ा दिया। घटना की जानकारी जैसे ही एसपी को मिली उन्होंने फौरन कार्रवाई करते हुए नशे में झूमने वाले एएसाई अशोक राम को सस्पेंड कर दिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद इसकी जांच कराई गई, जिसके बाद एएसाई पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एएसआई को पहले निलंबित किया गया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई। साथ ही उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में मामले का अनुसंधान पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः रामपुरः जमीन के लिए बेटों ने निर्ममता से अपने पिता को काट डाला, पुलिस ने किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+