Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्‍या सच में नीतीश कुमार के लिए खाली करवाया जा रहा राबड़ी देवी वाला बंगला?

बिहार चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली एनडीए सरकार का प्रतिनिधित्‍व कर रहे नीतीश सरकार ताबड़तोड़ निर्णय ले रही है। सरकार ने 23 नवंबर 205 को पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी को पटना में 10 सर्कुलर रोड पर स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

ये नोटिस भवन निर्माण विभाग ने भेजा है और इसके बजाय, उन्हें विधान परिषद सदस्य के तौर पर पटना के हार्डिंग रोड स्थित बंगला संख्या 39 आवंटित किया गया है। वहीं अब बिहार के वरिष्‍ठ पत्रकार ने दावा किया है कि राबड़ी देवी का ये सरकारी बंगला नीतीश कुमार के लिए खाली करवाया जा रहा है। जानिए आखिर इस बयान ने क्‍यों सबको हैरान कर दिया है, क्‍या हैं इसके मायने?

or Nitish Kumar

दरअसल ये दावा बिहार के वरिष्‍ठ पत्रकार कन्‍हैया भेलारी ने एनडीटीवी की डिबेट में किया। उन्‍होंने दावा किया कि राबड़ी देवी से बंगला सीएम नीतीश कुमार के लिए खाली करवाया जा रहा है। छह महीने में उन्‍हें उसी में शिफ्ट किया जाएगा इसके बाद भले ही बड़े बंगले में उन्‍हें आवंटित कर दिया जाए।

नीतीश की नहीं भाजपा की है सरकार

कन्‍हैया भेलारी ने कहा 'इस बार बिहार में नीतीश कुमार की नहीं एनडीए की सरकार है, सीधे तौर पर कहे तो भाजपा की सरकार है। नीतीश कुमार को ये बात चुनाव परिणाम के बाद से खल रही है कि उनकी पार्टी बिहार में सिंगल लाजेस्‍ट पार्टी क्‍यों नहीं है। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि नीतीश सरकार अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अन्‍य बसपा, कांग्रेस समेत अन्‍य विपक्षी विधायकों को अपने साथ मिलाने की कवायद कर रही हैं।"

नीतीश ने पूर्व सीएम के बनाई थी नई नीति

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व सीएम लालू यादव और उनका पूरा परिवार 10 सर्कुलर रोड स्थित लालू परिवार 16 जनवरी 2006 से इस बंगले में रह रहा है। दो दशक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक नई नीति के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों को पटना में सरकारी आवास सुविधा दी गई थी।

पूर्व मुख्‍यमंत्रियों को दिया गया था सरकारी आवास

2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए सरकारी आवास, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु नियमों में बदलाव किया था। इस फैसले से राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव, जीतन राम मांझी और जगन्नाथ मिश्रा जैसे पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन सरकारी आवास मिला था।

नीतीश कुमार किस बंगले में रह रहे हैं?

राबड़ी देवी मुख्यमंत्री रहते हुए 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहती थीं। 2005 में सत्ता परिवर्तन के बाद, जब नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग में रहने लगे, तब राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला आवंटित किया गया था। अब ये आवास खाली करवाए जाने पर तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं क्‍योंकि इतने सालों तक बिहार में नीतीश सरकार ही थी लेकिन राबड़ी देवी से ये बंगला खाली नहीं करवाया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+