बिहारः रूपेश सिंह हत्याकांड की जांच के लिए राज्यपाल से मिला विपक्ष, परिवार ने भी उठाया सवाल

पटना। बिहार पुलिस ने इंडिगो स्टेशन मैनेजर रूपेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। लेकिन विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है। तेजस्वी यादव ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाया है और ट्वीट के जरिये सीएम नीतीश कुमार और बिहार पुलिस पर भी सवाल उठाया है। इसी कड़ी में अब विपक्ष ने बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मुलाकात की है। अब बिहार पुलिस की जांच पर अविश्वास जताते हुए रूपेश की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। जिसके लिए विपक्ष के नेताओं का एक दल गुरुवार को बिहार के गवर्नर फागू चौहान से मिलने पहुंचा।

rupesh singh murder case rjd leaders will meet governor phagu singh

इस दल में कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हैं। जिन्में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, अजित कुमार, राम जतन सिन्हा, सुरेश शर्मा, अवनीश सिंह सहित कई नेता शामिल हैं। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि हमने राज्यपाल से मांग की है कि रूपेश के परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी और इंडिगो से एक करोड़ का मुआवजा दिलाया जाए।

वहीं रूपेश के परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की है कि हाई कोर्ट की निगरानी में मामले की सीबीआई जांच हो। इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन हेड रूपेश सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने उद्भेदन का दावा करते हुए हत्यारे को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया लेकिन रूपेश के परिजनों की माने तो रूपेश से हाथापाई की कोई घटना नहीं हुई थी ।

रूपेश की पत्नी ने बताया कि 29 तारीख को रूपेश की गाड़ी में पीछे से बाइकसवार दो युवकों ने धक्का मार दिया था लेकिन रूपेश के गाड़ी से निकलने के पहले ही दोनों युवक भाग गए थे। दिवंगत रूपेश की पत्नी नीतू और बहन अंजू देवी ने बिहार सरकार से मांग की है कि हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई इस मामले की जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करे।

पत्रकारों से बात करते हुए रूपेश की पत्नी ने कहा कि आखिर वह अपने बच्चों के साथ कैसे जीवन यापन करेगी। उसके परिजनों ने कहा कि पटना में आकर रहने को बोला जा रहा है आखिर कोई कैसे पटना में रहेगा । रूपेश ने हमेशा लोगों का सेवा किया अपने और अपने बच्चों के लिए कुछ भी नहीं किया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+