Rupauli By Election: कौन है शंकर सिंह? जो बने 5 बार की MLA बीमा भारती की हार की वजह
Who is MLA of Rupoli Bihar: देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव में 13 जुलाई को मतगणना हो रही है। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती चल रही है। दोपहर तक हार-जीत को रुझान आ गए हैं। 10 जुलाई को हुए उपचुनाव में हुए मतदान वाली सीटों में बिहार की रुपौली सीट भी शामिल है।
रुपौली विधानसभा उपचुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की उम्मीदवार व पांच बार की विधायक बीमा भारती की हार लगभग तय है। 12 में से 7 राउंड की मतगणना के नतीजे सामने आ चुके हैं।

चुनाव आयोग की साइट पर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक अपडेट मतगणना आंकड़ों में JDU की BIMA BHARTI 21331 वोटों से पीछे चल रही हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के KALADHAR PRASAD MANDAL व निर्दलीय SHANKAR SINGH के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
रुपौली सीट उपचुनाव 2024 में निर्दलीय शंकर सिंह जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल के सामने सातवें राउंड तक की मतगणना में 1763 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। शंकर सिंह ने कुल 44027 व कलाधर प्रसाद मंडल को 42264 वोट मिले हैं।

कौन हैं शंकर सिंह? (Who is Shankar Singh)
रुपौली उपचुनाव 2024 में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह कथित तौर पर उत्तर बिहार मुक्ति सेना के कमांडर हैं। कहा जाता है कि साल 2000 में बूटन सिंह की हत्या के बाद शंकर सिंह ने लिबरेशन आर्मी की कमान संभाली। शंकर सिंह की पत्नी का नाम प्रतिमा कुमारी है।
कौन हैं बीमा भारती? (Who is Bhima Bharati)
बता दें कि रुपौली उपचुनाव 2024 में हारती दिख रहीं बीमा भारती पहले जनता दल यूनाइटेड में हुआ करती थीं। साल 2005 में राष्ट्रीय जनता दल, साल 2010, 2015 और 2020 में जनता दल की टिकट पर विधायक बनीं।
रुपौली की लगातार पांच बार की विधायक बीमा भारती ने एक बार फिर पार्टी बदली और लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की पूर्णिया सीट से राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा।
पूर्णिया लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम
लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्णिया सीट पर राजद की बीमा भारती 27120 वोटा लेकर तीसरे नंबर
रही जबकि निर्दलीय पप्पू यादव सांसद बने। इन्हें 567,556 वोट मिले। जेदयू के संतोष कुमार कुशवाह 5,43,709 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications