14 घंटे की मेहनत के बाद बाहर निकाला गया मासूम, अस्पताल में डॉक्टर ने कहा मृत लाया गया बच्चा
Rohtas News: रोहतास के सासाराम से पिलर में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Boy Rescued From Pillars In Sasaram: बिहार के रोहतास जिले में स्लैब और पुल के खंभे के बीच फंसे मासूम को बाहर निकाल लिया गया । गुरुवार को 11 वर्षीय रंजन कुमार को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। मासूम के लापता होने के बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। बुधवार को उसके पिलर में फंसे होने की सूचना के बाद से ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था।
रंजन कुमार को पिलर से निकालने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । ट्रामा सेंटर सदर अस्पताल में डॉ. ब्रेजश कुमार ने बताया कि बच्चे को मृत लाया गया। बच्चे को पिलर से निकालने के बाद बिक्रमगंज एसडीएम उपेंद्र पाल ने बताया कि बच्चे की हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसे सासाराम के एक अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है।
मासूम को बचाने के लिए एनडीआरएफ टीम ने करीब 14 घंटे कड़ी मशक्कत की थी। लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। बच्चे के पिता शत्रुधन प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा "मानसिक रूप से अस्वस्थ" है। दो दिन पहले लापता हो गया था।
बच्चे को ढूंढने के लिए कई गांवों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। एक महिला ने परिवार को बताया कि सोन नदी पर बने पुल के पिलर और स्लैब के बीच फंसा हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। फिर पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications