किसान की बेटी काजल बनी 3 दिन के लिए मुखिया, अपने कार्यकाल में सुलझाएंगी ग्रामीणों की समस्या

Rohtas में तीन दिन के लिए मुखिया बनी काजल की खबर सुर्खियों में छाई हुई है। इन तीन दिनों के कार्यकाल में वह बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म नायक की तरह ही, गांव की तस्वीर बदलना चाह रही है।

Rohtas (Bihar) जिले से अभिनेता अनिल कपूर की मूवी नायक जैसे ही तीन दिन का मुखिया बनने वाली खबर सुर्खियों में छाई हुई। अभिनेता अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म नायक तो लगभग सभी लोगों ने देखी होगी। उस मूवी में अनिल कपूर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं और राज्य के हालात को सुधारने में जुट जाते हैं। ठीक उसी तरह रोहतास में भी किसान की बेटी तीन दिनों के लिए पंचायत की मुखिया का कार्यभार संभाल रही है।

बेहद गरीब परिवार से आती हैं काजल

बेहद गरीब परिवार से आती हैं काजल

रोहतास जिले के हथिनी ग्राम पंचायत की रहने वाली काजल नौवीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार के दिन काजल को तीन दिनों के मुखिया पद की कमान मिली है। मुखिया पद की कमान मिलते ही काजल ग्रामीणों की समस्यों के समाधान पर ज़ोर देने की बात कह रही है। काजल बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। पंचायत के मौजूदा मुखिया की सहमती से ही काजल को इस पद की कमान सौंपी गई है।काजल इन तीन दिनों के कार्यकाल में वो सब काम को अंजाम दे सकती हैं जो एक ग्राम के मुखिया को करने का हक होता है। गांव के विकास कार्यों के लिए भी उन्हें फैसला लेने का अधिकार है।

काजल कैसे बनी मुखिया ?

काजल कैसे बनी मुखिया ?

काजल मुखिया कैसे बनी ये जानने की आपको भी ख्वाहिश हो रही होगी। दरअसल हथिनी पंचायत में गणतंत्र दिवस के मौके पर जनेरल नॉलेज पर आधारित एक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। क्विज कॉम्पेटिशन में जो भी छात्र अव्वल आता उसे ईनाम के तौर पर ग्राम का मुखिया बनाए जाने की बात कही गई थी। गांव ने मुखिया ने ही ग्राम पंचायत में इनाम के तौर पर यह पेशकश की थी। काजल प्रतियोगिता में अव्वल आई थी, जिसके बाद उसे ग्राम प्रतिनिधि बनाने का फैसला लिया।

काजल ने किया कैबिनेट का गठन

काजल ने किया कैबिनेट का गठन

रोपहथा गांव (हथिनि ग्राम पंचायत) निवासी भगवान सिंह की पुत्री काजल की ग्रामीण खूब तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि काजल पढ़ने में बहुत ही अच्छी है, वह भविष्य में ग्राम समेत देश का नाम रोशन करेगी। काजल के पिता पेश से किसान हैं, वहीं उनकी माता संगीत देवी हाउस वाइफ हैं। तीन दिन के लिए मुखिया बनी काजल ने कहा कि वह अपने तीन दिनों के कार्यकाल में पंचायत की मूल समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगी। इसके मद्देनज़र एक कैबिनेट भी तैयार की है, वहीं पंचायत के प्रतिनिधियों को भी कई ज़िम्मेदारी दी है। काजल ने कहा कि वह अपने भाई बहनों में सबसे छोटी है और भविष्य में आईएएस बनना चाहती है।

ये भी पढ़ें: Bihar Proud Daughter: बिहार की बेटी 'अनीशा को सलाम', 18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

Recommended Video

    रोहतास: अज्ञात चोरों ने घर में की चोरी, 152000 समेच ज्वेलरी लेकर हुए फरार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+