Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Proud Daughter: बिहार की बेटी 'अनीशा को सलाम', 18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

अनीशा की मां ने बता कि 20 सितंबर को सफर की शुरुआत करते हुए 28 सिंतब को अनीशा ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ 3 अक्टूबर को वह और उनके साथी नीचे उतरे।

Bihar Proud Daughter: प्रदेश की बेटियां भी अब देश भर में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। इंसान के अंदर अगर ज़ज्बा हो तो वह मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से हल कर लेता है। बिहार के जुमई ज़िले की रहने वाली बेटी अनीशा ने 18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहरा कर यह साबित कर दिया कि बेटी भी बेटों की तरह काम कर सकती है। पर्वतारोही अनीशा दुबे ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर पूरे प्रदेश का नाम रेशन किया है।

18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिंरगा

18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिंरगा

अनीशा दुबे ने 20 सिंतबर को अपने सफर की शुरुआत की थी। उनके साथ बिहार के नालंदा जिले निवासी गोपाल कुमार और प्रिया रानी भी मौजूद थीं। माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 28 सितंबर को उन्होंने तिरंगा लहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अनीशा की मां ने बता कि 20 सितंबर को सफर की शुरुआत करते हुए 28 सिंतब को अनीशा ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ 3 अक्टूबर को वह और उनके साथी नीचे उतरे।

बिहार के बेटों ने किया प्रदेश का नाम रोशन

बिहार के बेटों ने किया प्रदेश का नाम रोशन

बिहार के दो बेटों ने भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले नंदन चौबे और सीतामढ़ी के बसबिट्टा के रहने वाले विवेक ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 2 ऊंची चोटियों तिरंगा फहरा कर उन्होंने प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नंदन और विवेक के परिजन उनकी उपलब्धि से काफी खुश हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। ग्रामीणों को कहना है कि उनके वजह से प्रदेश के साथ-साथ जिले और गांव का भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम हुआ है।

बिहार के बेटो ने बनाया रिकॉर्ड

बिहार के बेटो ने बनाया रिकॉर्ड

नंदन चौबे (बक्सर, बिहार) पिछले महीने देश के अन्य राज्यों के पर्वातारोहियों के साथ ऊंची चोटियों को फतह करने निकले थे। उन्होंने दो ऊचीं चोटियों तिरंगा लहरा कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर ही लिया। आपको बता दें कि मनाली और लेह के बीच स्थित माउंट युनाम पर नंदन ने तिरंगा फहराया । इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले का रुख किया और माउंट कनामो पर तिरंगा लहराया। 328 फ़ीट का राष्ट्रीय झंडा नंदन चौबे ने माउंट कनामो पर फहराकर विश्व रिकॉर्ड वाली सख्शियतों में शामिल हो गए।

27 अगस्त को की थी सफर की शुरुआत

27 अगस्त को की थी सफर की शुरुआत

नंदन चौबे ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि 27 अगस्त को वह अपनी टीम के साथ चोटी पर तिंरगा फहराने के लिए सफर की शुरुआत की थी। नंदन और उनकी टीम ने अभियान की शुरुआत किब्बर गांव से की, इसके बाद वह और उनकी टीम ने 4931 मीटर ऊंचाई की सिर्फ दो घंटे में ही तय कर ली। फिर माउंट कनामो पीक बेस कैंप पहुंच कर उन्होंने तिरंगा फहराया। नंदन ने बताया कि वह नेपाल में मौजूद दो पहाड़ों की चोटी फतह करने इस महीने के आखिर में निकलने वाले हैं।

World Record मे शामिल हुआ नाम

World Record मे शामिल हुआ नाम

5914 मीटर ऊंची माउंट कनामो पीक समिट पर 28 अगस्त को उन्होंने राष्ट्रीय झंडा फहराया है। 328 फ़ीट का राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड इंडिया वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। नंदन चौबे ने कहा कि विश्व रिकॉर्ड के लिस्ट में शामिल होने पर काफी खुशी महसूस हो रही है। अब लग रहा है कि मेहनत रंग लाई है। भविष्य में कई और काम करने हैं जिससे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकूं।

माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर पाया फतह

माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर पाया फतह

सीतमामढ़ी के बसबिट्टा के रहने वाले 21 वर्षीय विवेक ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 17 हज़ार 352 फ़ीट ऊंची माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर फतह करने वाली टीम में उनका भी नाम शामिल है। श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज (सीतामढ़ी) से स्नातक करी पढ़ाई करने वाले विवेक चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ से ही उन्हें पर्वातारोहियों की टीम में शामिल होकर हिमाचल प्रदेश रवाना होना था। विवेक का फिटनेस जांच किया गया जिसके उन्हें 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। 9 सितंबर को फ्रेंडशिप अभियान के तहत चढ़ाई शुरू की गयी थी जो कि 14 सितंबर को पूरी हुई। सभी लोग इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ें: Success Story: अंग्रेजी नहीं आने पर लोगों ने उड़ाया था मज़ाक, अब English से ही कामयाब हुए सत्यपाल चंद्रा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+