रोहतासः पिता और छोटे भाई को युवक ने धारदार हथियार से काट डाला, पैसे को लेकर हुआ था विवाद
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के करूप गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने रिश्ते का कत्ल कर दिया। बेटे ने पहले अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी काट दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोपित राजू पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव वालों के अनुसार हत्यारोपित राजू पंडित अपने पिता भगवान पंडित से पैसे की मांग कर रहा था।

पिता ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद राजू पंडित ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दियाय़ घायल अवस्था में भगवान पंडित को बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उनकी जान नहीं बच सकी। वहीं बीच-बचाव करने आए छोटे भाई पर भी राजू पंडित ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में डबल मर्डर के चलते दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या में इस्तेमाल किये गए धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications