पहले कमरे में खींच कर किया दुष्कर्म का प्रयास फिर घर में लगा दी आग और अब युवती को मार दी गोली

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड के गांव में दुष्कर्म पीड़िता को मंगलवार की सुबह गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद युवती को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। बता दें कि शौच के लिए जा रही युवती को जबरन घर के अंदर खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपित चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल वाले घर में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी।

दुष्कर्म का किया प्रयास

दुष्कर्म का किया प्रयास

मंगलवार की सुबह चार बजे घर के दरवाजे पर ही युवती को गोली मार दी गई। गोली मारने के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव में काफी पुलिस कैंप किये हुए हैं। जिस घर में युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। उस घर में रविवार की रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी आग लगा दी गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हुई।

शौच के लिए जा रही थी युवती

शौच के लिए जा रही थी युवती

बीते रविवार की सुबह चार युवक फारूख खां, जफर खां, पिंटू खां और आजाद खां अपने ही गांव की युवती को गलत नीयत से इलियास खां के घर के कमरे में बंद कर दिया। इलियास खां अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं और घर की चाभी आरोपित आजाद खां को दी थी। युवती अपनी दादी के साथ गांव से बाहर शौच के लिए जा रही थी।

कमरे में बंद कर किया गैंगरेप का प्रयास

कमरे में बंद कर किया गैंगरेप का प्रयास

इसी दौरान घने कोहरे का फायदा उठाकर चारों युवकों ने युवती को जबरन घर के अंदर खींच बाहर से ताला बंद कर दिया। कुछ देर बाद चारों आरोपित घर में घुस कर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। लेकिन युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इधर जब युवती घर नहीं पहुंची तो उसकी मां गांव में बेटी को खोजने के लिए निकली। उसी दौरान युवती आरोपितों से बचने के लिए चिल्लाई। बेटी की आवाज सुन मां भी चिल्लाने लगी। खतरे को भांपते हुए चारों युवक कमरे में भाग निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+