भाजपा सांसद छेदी पासवान ने रोहतास एसपी को बताया निठल्ला, कहा- जिला में इतना निकम्मा एसपी कभी नहीं आया था

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक की हत्या की घटना के बाद भाजपा सांसद छेदी पासवान आग-बबूला हो गए हैं। अपने ही सरकार के अफसरों पर सवाल उठाते हुए जिले के एसपी को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उन्होंने कहा कि रोहतास के एसपी निकम्मे और निठल्ले हैं, जो अपने आवास से निकलने का काम नहीं करते हैं।

rohtas bjp mp chedi paswan statement on sp of district

बता दें कि सांसद छेदी पासवान मंगलवार को मृतक पंप मालिक के परिजनों से मुलाकात करने कोचस पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोचस के थानाध्यक्ष और गश्ती करने वाले सिपाही पर निलंबन की कार्रवाई कर के लीपापोती की जा रही है। जबकि ऐसी घटनाओं के लिए सीधे एसपी जिम्मेदार होते हैं।

सासंद छेदी पासवान ने कहा कि इस वारदात के लिए रोहतास के एसपी को निलंबित किया जाना चाहिए या फिर यहां से हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजतक रोहतास जिला में इतना निकम्मा एसपी कभी नहीं आया था। जिला में यह पता नहीं चलता कि पुलिससिंग भी हो रही है। उन्होंने पुलिस विभाग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब कप्तान ही निकम्मा हो तो फिर उसके टीम की हालत क्या होगी। लगातार जिले में घट रही आपराधिक घटनाओं से जिले की छवि खराब हो रही है।

इसके अलावा भाजपा सांसद छेदी पासवान ने कहा कि वे इसके लिए गृह विभाग को लिखेंगे और सरकार रोहतास एसपी पर कार्रवाई करेगी। बता दें कि बीते सोमवार को दिनदहाड़े कोचस बाजार में पेट्रोल पंप के कारोबारी राहुल कुमार की लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+