Rohini Acharya News: 'गंदी गालियां और चप्पल से पिटाई', Tejashwi से विवाद के बाद रोहिणी Mumbai किसके पास रवाना?
Rohini Acharya News: लालू प्रसाद यादव की बेटी और पूर्व राजद नेता रोहिणी आचार्य ने पार्टी और भाई तेजस्वी यादव से दूरी बनाने के बाद अब मुंबई रवाना हो गई हैं। बिहार चुनाव में राजद की करारी हार के ठीक बाद सामने आए परिवारिक विवाद में रोहिणी ने तेजस्वी के करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए - गंदी गालियां देना और चप्पल से मारने की कोशिश!
अब रोहिणी मुंबई जा रही हैं। अब सवाल उठता है किसके पास? आइए जानते हैं पूरी कहानी - क्या कहा रोहिणी ने, परिवार का रिएक्शन और राजद पर क्या असर?

रोहिणी का मुंबई जाना, लालू फैमिली के लिए सदमा!
रोहिणी आचार्य, जो पिछले लोकसभा चुनाव में सारण से राजद की टिकट पर लड़ी थीं, ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि वह सिर्फ भाई तेजस्वी को 'त्याग' कर रही हैं, बाकी परिवार उनके साथ है। रोहिणी ने कहा, 'मुझे जो कहना था, सोशल मीडिया पर कह दिया। मैंने झूठ नहीं बोला। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), संजय यादव (Sanjay Yadav), राहेल यादव (Rachel Yadav) और रमीज (Rameez) से जाकर पूछ लीजिए। मेरे माता-पिता और बहनें मेरे साथ हैं। कल वे मेरे लिए रो रहे थे। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे माता-पिता मिले।'

मुंबई क्यों जा रही हैं रोहिणी?
रोहिणी ने खुलासा करते हुए कहा कि मुंबई में उनकी ससुराल है, वो अपनी सास के पास जा रही हैं। पारिवारिक विवाद के बाद सास बहुत चिंतित हैं, उन्होंने मुझे बुला लिया।' रोहिणी की शादी सिंगापुर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई है। वह राजनीति से दूरी बना रही हैं और अब ससुराल वालों के साथ रहेंगी।

RJD Controversy News Update: आरोपों की जड़- तेजस्वी के करीबियों पर क्या इल्जाम?
बिहार चुनाव नतीजों के एक दिन बाद रोहिणी ने राजद छोड़ने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी के दो करीबी - राज्यसभा सांसद संजय यादव और लंबे समय से सहयोगी रमीज - ने उन्हें गंदी गालियां दीं। एक विवाद के दौरान किसी ने चप्पल से मारने की कोशिश भी की। रोहिणी ने इसे परिवारिक दुर्व्यवहार बताया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राजद को चुनाव में बड़ा झटका लगा - 75 से ज्यादा सीटों से सिमटकर महज 25 के करीब रह गई। इस विवाद ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
Tej Pratap Yadav Post: तेज प्रताप का नाटकीय रिएक्शन:- 'पिताजी, एक इशारा कीजिए'
रोहिणी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। खुद पार्टी से निष्कासित हो चुके तेज प्रताप ने लिखा कि बहन का अपमान 'दिल को हिला देने वाला' है। उन्होंने कहा, 'मैंने खुद कई हमले सहे, लेकिन बहन की इज्जत पर हाथ असहनीय है।' तेज प्रताप ने लालू यादव से अपील की- 'पिताजी, एक इशारा कीजिए, बिहार के लोग इन जयचंदों को दफना देंगे।' उन्होंने इसे 'बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान' की लड़ाई बताया। तेज प्रताप को इस साल की शुरुआत में राजद से निकाला गया था, वैवाहिक विवादों की वजह से।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: Tejashwi ने ही सजाकर दी Owaisi को 5 सीटों पर 'जीत की थाली'! 5 कारणों में समझें 'खेला'!
Lalu Yadav Family Dispute: यादव परिवार में दरार, राजद पर क्या असर?
लालू परिवार में यह नया विवाद राजद के लिए मुसीबत बन गया है। चुनाव हार के बाद पार्टी पहले से कमजोर है, अब आंतरिक कलह ने सवाल खड़े कर दिए। रोहिणी ने साफ कहा - माता-पिता और बहनें उनके साथ, सिर्फ तेजस्वी से दूरी। क्या यह परिवारिक झगड़ा राजद को और कमजोर करेगा? आने वाला वक्त बताएगा।
रोहिणी अब मुंबई में ससुराल के साथ नई जिंदगी शुरू करने जा रही हैं। परिवार की यह टूटन बिहार की सियासत में लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रहेगी!
ये भी पढ़ें- Chirag Paswan Totke: चिराग के इन 'टोटकों' से Tejashwi Yadav का निकला दम! 19 सीटें झटकीं-5 Point में समझें गेम












Click it and Unblock the Notifications