Chirag Paswan Totke: चिराग के इन 'टोटकों' से Tejashwi Yadav का निकला दम! 19 सीटें झटकीं-5 Point में समझें गेम
Bihar Election 2025- Chirag Paswan Totke: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने सियासी 'पंडितों' की नींद उड़ा दी। एनडीए ने 200+ का आंकड़ा पार कर पूर्ण बहुमत नहीं, बल्कि 'सुपर बहुमत' हासिल किया। महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया। लेकिन असली 'खेला' तो चिराग पासवान ने किया - 29 सीटों पर लड़ी उनकी लोजपा (रामविलास) ने 19 पर झंडा गाड़ दिया। स्ट्राइक रेट 65%+!
RJD को 23% वोट (1.15 करोड़) मिले, फिर भी सिर्फ 25 सीटें। चिराग को महज 5% वोट, फिर भी 19 सीटें। चिराग के इन 5 'टोटकों' ने RJD का दम निकाल दिया...

टोटका 1: नीतीश के मंच पर 'पैर छूना' = डेडली NDA कॉम्बो
- 2020 में चिराग का नारा था - 'मोदी तुझसे बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं!' जदयू को 40+ सीटों का नुकसान कराया।
- 2025 में फिजा बदल गई, चिराग नीतीश के घर जाकर पैर छूते दिखे।
नतीजा? दलित + ईबीसी + कुर्मी वोट का परफेक्ट मेल। महागठबंधन की कमर टूट गई।
टोटका 2: माथे पर तिलक, हाथ में कलावा - दलितों को दिया 'हिंदुत्व का मैसेज'
चिराग हर रैली में- माथे पर बड़ा तिलक, हाथ में लाल कलावा के साथ नजर आए। युवा दलितों में मैसेज गया - 'हम रामविलास पासवान के बेटे हैं, लेकिन हिंदुत्व के साथ भी हैं'। पशुपति पारस गुट का दलित वोट चिराग की झोली में आ गया। मायावती-मांझी की उम्र ढलान पर, चिराग बने नया दलित आइकन।

टोटका 3: सिर्फ 29 'विनिंग सीट्स' चुनीं - 2024 लोकसभा फॉर्मूला दोहराया
- 2020 में चिराग ने 135+ सीटें लड़ीं - सिर्फ 1 जीती।
2025 में स्मार्ट प्ले:-
- सिर्फ 29 सीटें मांगीं
- वो सीटें जहां पासवान + ईबीसी बाहुल्य
- 2024 में 5/5 लोकसभा सीटें जीती थीं, वही फॉर्मूला
- स्ट्राइक रेट: 65%+ (RJD का 143 में से 25 = 17%)
टोटका 4: 100+ रैलियां + सोशल मीडिया तूफान - युवा दलितों का 'क्रश' बने चिराग
- चिराग ने सिर्फ 29 सीटों के लिए ही नहीं, पूरे बिहार में 100+ रैलियां कीं
- X, Instagram, YouTube पर लाखों फॉलोअर्स
- वीडियो वायरल: 'तेजस्वी की सरकार में दलितों का क्या हुआ?'
- युवा दलित लड़के-लड़कियां चिराग के दीवाने। पासवान वोट 90%+ कंसोलिडेट हो गया।

टोटका 5: महागठबंधन से सीधे 17 सीटें छीनी - तेजस्वी के गढ़ में सेंध
चिराग की 19 में से 17 सीटें महागठबंधन के खाते से आईं।
तेजस्वी का MY (मुस्लिम-यादव) वोट तो बरकरार रहा, लेकिन:
- दलित वोट चिराग को
- ईबीसी वोट नीतीश को
- महिला वोट मोदी योजनाओं को
तेजस्वी 110 सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे - मतलब वोट तो लिए, लेकिन जीत किसी और की।
चिराग पासवान: 42 साल में बिहार के 'गेम चेंजर'
- 2011: बॉलीवुड डेब्यू ('मिले ना मिले हम')
- 2014: पापा को NDA में वापस लाए, जमुई से सांसद
- 2024: हाजीपुर से केंद्रीय मंत्री
- 2025: बिहार में तीसरा सबसे बड़ा NDA हीरो
RJD का वोट बैंक बरकरार है, लेकिन चिराग पासवान ने साबित कर दिया - राजनीति में टोटके भी चलते हैं। माथे पर तिलक, हाथ में कलावा, और दिमाग में स्मार्ट स्ट्रैटेजी - यही चिराग का असली 'जादू' है।
ये भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: NDA की प्रचंड जीत पर निशांत की प्रतिक्रिया, पिता की जीत पर नीतीश कुमार के बेटे ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications