फिल्मी स्टाइल में किसान से 30 मिनट में 25 लाख रुपए की लूट, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने लोकेशन के आधार पर हसनपुर बागर (नावकोठी थाना क्षेत्र) पहुंची। आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है। पंजाब में 4 सिंतबर को बिल्कुल अक्षय कुमार की मूवी स्पेशल-26 की तरह बदमाशों ने आयकर अधिकारी बनकर...
बेगूसराय, 13 सितंबर 2022। पंजाब में चार सितंबर को हुई फिल्मी लूट में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार बिहार के बेगूसराय से गिरफ़्तार किया है। सिसौनी गांव( डंडारी क्षेत्र) के रहने वाले नवल सहनी के पुत्र उमाकांत ने पंजाब में एक किसान के घर से 25 लाख रुपये की लूट की थी। आयकर अधिकारी बन कर सुबह पांच बजे चार लोग खुद को अधिकारी बताकर किसान के घर में घुसे थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पंजाब पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी का लोकेशन बेगूसराय (बिहार) दिखा।

फिल्मी स्टाइल में 25 लाख रुपये की लूट
पंजाब पुलिस ने लोकेशन के आधार पर हसनपुर बागर (नावकोठी थाना क्षेत्र) पहुंची। आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है। पंजाब में 4 सिंतबर को बिल्कुल अक्षय कुमार की मूवी स्पेशल-26 की तरह बदमाशों ने आयकर अधिकारी बनकर किसान के घर में घुसे औऱ 25 लाख रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गए। निशित प्रिया (डीएसपी, मुख्यालय बेगूसराय) ने बताया पंजाब की लुधियाना पुलिस इनपुट के आधार पर बेगूसराय पहुंची थी।

25 लाख के लूट का आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय से गिरफ्तार 25 लाख के लूट के आरोपी उमाकांत सहनी को गिरफ्तार कर अदालत ले गई। आरोपी से पूछताछ में और ज़्यादा खुलासा होगा। 4 सिंतबर को लुधियाना के रोहणो खुर्द गांव (खन्ना इलाका) निवासी सज्जन सिंह के घर पर डकैती हुई थी। अहले सुबह पांच चार लोग एक गाड़ी से सज्जन सिंह के घर पहुंचे और खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और घर में घुस गए।

30 मिनट में 25 लाख की लूट
घर में घुसने के बाद दो लोगों ने हथियार के बल पर सज्जन सिंह को काबू कर लिया। और उसके बाद कैश के बारे में जानकारी जुटाने लगे। सज्जन सिंह से कैश की जानकारी जुटाने के बाद उन लोगों ने बक्से में रखा कैश (25 लाख रुपये) लिया और सुबह 5:30 बजे वहां से रफूचक्कर हो गए। सज्जन सिंह ने ज़मीन बेचकर वह 25 लाख रुपये बक्से में रखा थो जो कि आधे घंटे में बदमाश लेकर फरार हो गए।

तीन आरोपी अभी भी फरार
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस पीड़ित किसान सज्जन सिंह के आवास पहुंची। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ सबूत मिले। पुलिस ने उसी सबूत के आधार पर जांच तेज़ की। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने लुधियाना से बेगूसराय (बिहार) पहुंची। पंजाब पुलिस ने बेगूसराय पुलिस की मदद से संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहीं तीन अन्य पुलिस की आरोपियों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: JEE Advance 2022: अभिजीत आनंद बने बिहार टॉपर, आदित्य बने सेकंड टॉपर, जानिए कामयाबी के राज़












Click it and Unblock the Notifications