JEE Advance 2022: अभिजीत आनंद बने बिहार टॉपर, आदित्य बने सेकंड टॉपर, जानिए कामयाबी के राज़
जेईई एडवांस में बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय के अभिजीत आनंद स्टेटे टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। ग़ौरतलब है कि अभिजीत स्टेट टॉप करने के साथ ही गुवाहाटी जोन में भी टॉप किया है।
पटना, 12 सिंतबर 2022। नीट के नतीजे घोषित होने के बाद जेईई एडवांस का रिजल्ट भी रविवार को जारी हो गया। नीट में बिहार की राजधानी पटना के अक्षत ने स्टेट टॉपर का खिताब अपने नाम किया था। तो वहीं जेईई एडवांस में बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय के अभिजीत आनंद स्टेटे टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। ग़ौरतलब है कि अभिजीत स्टेट टॉप करने के साथ ही गुवाहाटी जोन में भी टॉप किया है। अभिजीत ने ऑल इंडिया में 15वीं रैंक हासिल की है। गुवाहाटी जोन के रिजल्ट में इस बार बिहार के छात्रों ने अपना जलवा बिखेरा है।

जेईई मेन में गुवाहाटी ज़ोन ने किया बेहतर प्रदर्शन
पूर्वी चंपारण के रहने वाले आदित्य ने इस बार बिहार में दूसरी रैंक हासिल की है। पिछली बार की परीक्षा में आदित्य ने स्टेट टॉप किया था। पूर्वी चंपारण जिला के बेलाही गांव (बेलाही राम पंचायत, पताही थाना क्षेत्र) के आदित्य जेईई मेन के पहले फेज़ में बिहार टॉपर रहे थे। बिहार के सैकड़ों छात्रों ने जेईई एडवांस के रिजल्ट में प्रदेश का परचम लहराया है। आपको बता दें कि आईआईटी बॉम्बे ने इस बार जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित किया है। दो साल के बाद जेईई मेन में गुवाहाटी ज़ोन ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

आर्थिक तंगी को मात देकर मिली कामयाबी
जेईई एडवांस में बिहार के कई ऐसे लाल ने भी परचम लहराया है जिन्हें देख कर आप भी कहेंगे मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बिहार के रोहतास जिले के दो लाल नीतीश कुमार और नीरज कुमार जेईई एडवांस में कामयाबी की ईबारत लिखी है। गौरतलब है कि इनके पिता गांव में रेडियो, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक सामान रिपेयर कर परिवार को पालते हैं। आर्थिक तंगी से जूझते हुए उनके दो बेटे नीतीश और नीरज ने भी पिता के सपनों का साकार किया। नीतीश ने ऑल इंडिया रैंक 2283 और नीरज ने ऑल इंडिया रैंक 6907 हासिल किया है।

'कड़ी मेहनत से कामयाबी ज़रूर मिलती है '
मोकामा के एक युवक बादल ने अपनी कैटेगरी 3428 रैंक हासिल की है। इन लोगों की रैंकिग भले ही सिंगल डिजिट में नहीं आई लेकिन इन्होंने अपनी लगन और मेहनत से यह साबित कर दिया की तालीम हासिल करने में कहीं से भी गरीबी अभिशाप नहीं बन सकती । अच्छी शिक्षा हासिल करने की बस एक ही शर्त है वह लगन और कड़ी मेहनत। आपके अंदर अगर तालीम हासिल करने जज्बा होगा तो फिर आर्थिक स्थिति आपके आड़े नहीं आ सकती है।इस बात को बिहार के कई लाल साबित कर चुके हैं। नीट के नतीजे से जेईई एडवांस के नतीजे में से यह तो साफ हो गया कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: बिहार: JDU नेताओं में छिड़ी जंग, 5 करोड़ के मानहानि का दो दिनों में जवाब देंगी बीमा भारती












Click it and Unblock the Notifications